Haiwaan First Look: सैफ अली खान-अक्षय कुमार की फिल्म ‘हैवान’ का फर्स्ट लुक OUT, जानें कब होगी रिलीज

Haiwaan First Look सैफ अली खान और अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म ‘हैवान’ की लंबे समय से चर्चा चल रही है, लेकिन मेकर्स ने इस फिल्म का पोस्टर, टीजर या फिर किसी तरह का कोई दूसरा मटेरियल रिलीज नहीं किया था. हालांकि, अब इंतजार खत्म हुआ. इस फिल्म से दोनों स्टार्स का पोस्टर सामने आ गया है. अक्षय ने खुद ही सोशल मीडिया के जरिए फिल्म का पोस्टर शेयर किया है.
अक्षय कुमार ने 15 जुलाई को सोशल मीडिया पर तीन पोस्टर शेयर किए हैं. पहले पोस्टर में अक्षय नजर आ रहे हैं. दूसरे में सैफ अली खान हैं. तीसरे में ये दोनों ही दिख रहे हैं. दोनों का ही लुक काफी खतरनाक लग रहा है. सैफ की आंखों में किसी चीज को लेकर गुस्सा साफ झलक रहा है. अक्षय का लुक भी काफी जबरदस्त लग रहा है. अक्षय ने पोस्टर्स शेयर करते हुए लिखा, “सब कुछ दिखाई देता है. कुछ नहीं छूटता है. हैवानियत अब नहीं रुकेगी.”
कब रिलीज होगी ‘हैवान’?
‘हैवान’ 11 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. 18 सालों के बाद दोनों सितारे एक पिक्चर में दिखने वाले हैं. एक साथ दोनों की आखिरी फिल्म साल 2008 में आई टशन है. ‘हैवान’ में अक्षय कुमार विलेन का किरदार निभा रहे हैं और सैफ हीरो हैं. ऐसे में दोनों सितारों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी. अब देखना होगा कि 18 सालों के बाद एक साथ पर्दे पर वापस आ रही अक्षय और सैफ की ये जोड़ी इस क्राइम-थ्रिलर पिक्चर से कैसा कमाल दिखाती है.
इन दो लोगों के साथ मिलकर प्रियदर्शन ने लिखी कहानी
Haiwaan First Look‘हैवान’ को प्रियदर्शन ने डायरेक्ट किया है. वहीं अभिलाष नायर और रोहन शंकर के साथ मिलकर प्रियदर्शन ने ही इसकी कहानी भी लिखी है. प्रियदर्शन साल 2016 में इसी कहानी पर मलयालम भाषा में फिल्म लेकर आए थे, जिसका नाम ‘ओप्पम’ था. उसी कहानी को अब प्रियदर्शन हिंदी में लेकर आ रहे हैं.



