Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ में अंतर्राज्यीय डीजल चोर गिरोह का भंडाफोड़, 200 लीटर चोरी का डीजल के साथ दो आरोपी गिरफ्तार – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ में अंतर्राज्यीय डीजल चोर गिरोह का भंडाफोड़, 200 लीटर चोरी का डीजल के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

Chhattisgarh news कोनी पुलिस ने हाईवे पर खड़े ट्रेलर से डीजल चोरी करने वाले एक अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपित को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित के कब्जे से 200 लीटर चोरी का डीजल, दो स्कार्पियो तथा डीजल चोरी में इस्तेमाल होने वाले पाइप और लोहे की छड़ जब्त की है। मामले में गिरोह के तीन सदस्य फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।

 

सीएसपी गगन कुमार(आइपीएस) ने बताया कि 11 जुलाई को एक ट्रेलर मालिक ने कोनी थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसने अपने ट्रेलर में करीब 200 लीटर डीजल भरवाकर रायपुर से मध्यप्रदेश के सिंगरौली के लिए रवाना किया था। रास्ते में ड्राइवर ने नेशनल हाईवे पर गतौरी स्थित बाबी ढाबा के पास भोजन करने के लिए वाहन खड़ा किया। इसी दौरान बदमाशों ने ट्रेलर की टंकी से करीब 150 लीटर डीजल चोरी कर लिया।

 

 

शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी। जांच के दौरान रविवार को मुखबिर से सूचना मिली कि दो स्कार्पियो में सवार कुछ लोग गतौरी के पास चोरी का डीजल बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे हैं। इस पर पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर दबिश दी। पुलिस को देखते ही तीन आरोपित मौके से भागने लगे।

 

यह भी पढ़ें- SBI IPO: सब्सक्रिप्शन के लिए खुला SBI Mutual Fund का IPO, यहां जानें प्राइस बैंड और GMP का हाल

पुलिस की टीम ने मध्यप्रदेश के अनूपपुर निवासी शिवप्रसाद उर्फ छोटू लोनिया(32) और कोनी क्षेत्र के बरपाली भदोरिया खार में रहने वाले भानू प्रसाद लोनिया(37)को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान दो स्कार्पियो से 200 लीटर चोरी का डीजल, डीजल निकालने में प्रयुक्त पाइप तथा लोहे की छड़ बरामद हुई। पुलिस ने सभी सामान और दोनों वाहनों को जब्त कर लिया। आरोपित को न्यायालय के आदेश पर जेल भेजा गया है।

 

 

Related Articles

Back to top button