छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Chhatisgarh Samachar: मुख्यमंत्री उत्कर्ष योजना: कक्षा 6वीं प्रवेश परीक्षा की मेरिट सूची जारी, 14 जुलाई तक होगी काउंसिलिंग

Chhatisgarh Samachar:  सूरजपुर/10 जुलाई 2026

‘‘मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना‘‘ पूर्व में जवाहर उत्कर्ष योजना अंतर्गत राज्य के उत्कृष्ट एवं प्रतिष्ठित शालाओं में अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों को कक्षा 6वीं में प्रवेश दिलाए जाने हेतु  प्रवेश परीक्षा का आयोजन  05 जुलाई 2026 को किया गया था। परीक्षा उपरांत परीक्षा परिणाम, प्रश्न पत्र के मॉडल उत्तर जिले के अधिकारिक वेबसाईट https:\\surajpur.nic.in पर उपलब्ध कराते हुए दिनांक 09 जुलाई 2026 तक दावा आपत्ति आमंत्रित किया गया था। उक्त संबंध में प्राप्त दावा आपत्ति का निराकरण जिला स्तरीय समिति से किए जाने के उपरांत छात्रों की वर्गवार अनुसूचित जनजाति एवं अनुसूचित जाति वर्ग के 03 गुना नामों की मेरिट सूची का प्रकाशन किया जा रहा है।

योजनांतर्गत जारी मेरिट सूची के छात्र एवं छात्रा संबंधित अभ्यर्थी / पालक दिनांक 14 जुलाई 2026 तक कार्यालयीन समय सायं 5ः30 तक कार्यालय में उपस्थित होकर योजना हेतु आवश्यक दस्तावेज यथा 4थी एवं 5वीं का मार्क सीट, सक्षम अधिकारी द्वारा जारी स्थाई जाति प्रमाण-पत्र, निवास प्रमाण पत्र एवं आय प्रमाण पत्र तथा अन्य सहायक दस्तावेजो की मूल प्रति एवं एक सेट स्वहस्ताक्षरित छायाप्रति तथा 02 फोटो के साथ अनिवार्य रूप से कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास सूरजपुर में आयोजित कांउसिलिंग में उपस्थित होकर प्रस्तुत करें।

काउंसिलिंग में उपस्थित न होने तथा आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत न करने की स्थिति में नियमानुसार अग्रिम कार्यवाही की जावेगी, जिसकी समस्त जिम्मेदारी संबंधित पालकों की होगी।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button