Chhattisgarh Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 61 इंस्पेक्टर्स की बदली पोस्टिंग, आदेश जारी – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Chhattisgarh Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 61 इंस्पेक्टर्स की बदली पोस्टिंग, आदेश जारी

Chhattisgarh Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय ने राज्य में पुलिस व्यवस्था को लेकर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 64 पुलिस इंस्पेक्टरों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी आदेश के तहत कई अधिकारियों को बस्तर संभाग से मैदानी जिलों में पदस्थ किया गया है, जबकि लंबे समय से मैदानी क्षेत्रों में पदस्थ कुछ निरीक्षकों को बस्तर संभाग में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

 

Chhattisgarh Police Transfer: जारी तबादला सूची के अनुसार, पुलिस विभाग ने प्रशासनिक आवश्यकता और कार्य व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए यह बदलाव किया है। तबादलों के माध्यम से बस्तर और मैदानी क्षेत्रों के बीच अधिकारियों की अदला-बदली की गई है।

 

पुलिस मुख्यालय से जारी आदेश के बाद संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समयावधि में नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। माना जा रहा है कि इस तबादला सूची के जरिए विभिन्न जिलों में पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने का प्रयास किया गया है। पुलिस विभाग में एक साथ 64 निरीक्षकों के तबादले को इस वर्ष का महत्वपूर्ण प्रशासनिक फेरबदल माना जा रहा है।

 

 

 

Related Articles

Back to top button