Mumbai Mankhurd Incident: भारी बारिश के बीच बड़ा हादसा, तीन मंजिला बिल्डिंग का हिस्सा गिरने से छह लोगों की मौत

Mumbai Mankhurd Incident मुंबई में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के बीच रविवार को बड़ा हादसा हो गया. भारी बारिश के बीच, तीन मंजिला ‘चॉल’ ढह जाने से कम से कम 6 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए. BMC के अधिकारियों के अनुसार, चार महिलाओं और एक पुरुष को नगर निकाय द्वारा संचालित शताब्दी अस्पताल में ‘मृत अवस्था में’ लाया गया. एक अन्य पुरुष को राजावाड़ी अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.
हादसे की सूचना पर पहुंची दमकल और दूसरी एजेंसियों ने एक व्यक्ति को रेस्क्यू करके अस्पताल भेजा. हादसे में मरने वालों में चार महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं.
मुंबई के मानखुर्द में एक तीन मंजिला चाल ढह गई, जिसमें चार-पांच लोगों के फंसे होने की आशंका है. जनता नगर स्थित हनुमान मंदिर के पीछे चाल नंबर-5 में ग्राउंड प्लस तीन मंजिला संरचना की दो से तीन झोपड़ीनुमा इकाइयां अचानक ढह गईं. शुरुआती जानकारी के अनुसार चार से पांच लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है. वहीं इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है. मरने वालों में 4 महिलाएं और 2 पुरुष शामिल हैं.
BMC ने बताया कि लगातार हो रही भारी बारिश के बीच ग्राउंड प्लस तीन मंजिला संरचना का कुछ हिस्सा अचानक ढह गया. अधिकारियों के अनुसार, यह हादसा रात करीब साढ़े आठ बजे हनुमान मंदिर के पीछे स्थित जनता नगर की चॉल नंबर-5 में हुआ. उन्होंने बताया कि एक घायल पुरुष का इलाज बीएमसी द्वारा संचालित राजावाड़ी अस्पताल में किया जा रहा है.
घटना के बाद मौके पर फायर ब्रिगेड, पुलिस, बीएमसी वार्ड स्टाफ और 108 एंबुलेंस की टीमें पहुंचीं. फायर ब्रिगेड की टीमें घटनास्थल पर पहुंचकर सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं और मलबे में दबे लोगों को निकालने का प्रयास जारी है.
Mumbai Mankhurd Incidentपुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी. BMC हर साल खतरनाक इमारतों का सर्वे कर नोटिस जारी करती है, लेकिन इसके बावजूद कई इमारतों में लोग रहने को मजबूर रहते हैं.



