Aadhaar Card New Update: आधार कार्ड धारकों को बड़ी राहत, 31 दिसंबर 2026 तक फ्री में करा सकते हैं ये काम
Aadhaar Card New Update अगर आपके आधार कार्ड में ईमेल ID दर्ज नहीं है या फिर आप पुरानी ईमेल ID बदलना चाहते हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने आधार कार्ड धारकों को बड़ी राहत देते हुए ईमेल ID को मुफ्त में अपडेट करने की सुविधा की अवधि 31 दिसंबर 2026 तक बढ़ा दी है। अब आधार यूजर्स Aadhaar मोबाइल ऐप के जरिए घर बैठे बिना किसी शुल्क के अपनी ईमेल ID अपडेट कर सकते हैं।
31 दिसंबर 2026 तक नहीं देना होगा कोई शुल्क
UIDAI के नए फैसले के तहत 31 दिसंबर 2026 तक आधार कार्ड में ईमेल ID अपडेट कराने के लिए कोई फीस नहीं ली जाएगी। पहले इस सेवा के लिए 75 रुपये के साथ लागू GST भी देना पड़ता था, लेकिन अब तय अवधि तक यह सुविधा पूरी तरह मुफ्त रहेगी।
आधार सेवा केंद्र जाने की जरूरत नहीं
इस फैसले के बाद करोड़ों आधार कार्ड धारकों को आधार सेवा केंद्र के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। जिन लोगों का आधार किसी ईमेल ID से लिंक नहीं है या जो अपनी पुरानी ईमेल ID बदलना चाहते हैं, वे यह काम घर बैठे Aadhaar ऐप से आसानी से कर सकेंगे।
ईमेल ID अपडेट करना क्यों है जरूरी?
आज के समय में आधार कार्ड लगभग हर जरूरी सेवा से जुड़ा हुआ है। बैंकिंग, बीमा, सरकारी योजनाओं, डिजिटल वेरिफिकेशन और ऑनलाइन सेवाओं का लाभ लेने के लिए आधार में सही ईमेल ID होना काफी महत्वपूर्ण है। अगर आधार में आपकी ईमेल ID अपडेट रहेगी, तो UIDAI की ओर से भेजे जाने वाले नोटिफिकेशन, सुरक्षा अलर्ट और अन्य डिजिटल अपडेट समय पर मिल सकेंगे। वहीं पुरानी या गलत ईमेल ID होने पर कई जरूरी सेवाओं का लाभ लेने में परेशानी आ सकती है।
ये भी पढ़ें: Agra Bathroom Murder Case: 45 दिन तक फर्श के नीचे दफन था पति, सोनम रघुवंशी और सिया के बाद आगरा के ‘बाथरूम मर्डर’ ने उड़ाए होश
घर बैठे ऐसे करें आधार में ईमेल ID अपडेट
आधार कार्ड में ईमेल ID अपडेट करने के लिए ये आसान स्टेप्स अपनाएं
अपने मोबाइल में Aadhaar ऐप डाउनलोड करें। आधार नंबर, फेस ऑथेंटिकेशन या उपलब्ध अन्य सत्यापन विकल्प से लॉगिन करें। इसक बाद ‘Update Aadhaar’ या ‘Update Email Address’ विकल्प चुनें। अपनी नई ईमेल ID दर्ज करें और स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों का पालन करें। रिक्वेस्ट सबमिट करने के बाद आपको Service Request Number (SRN) मिलेगा, जिसकी मदद से आप अपने अपडेट का स्टेटस ट्रैक कर सकते हैं।
Aadhaar Card New Update की यह पहल उन करोड़ों लोगों के लिए राहत लेकर आई है, जो बिना अतिरिक्त खर्च किए अपने आधार की जानकारी अपडेट करना चाहते हैं। अगर आपकी ईमेल ID अभी तक आधार से लिंक नहीं है या बदल चुकी है, तो 31 दिसंबर 2026 तक इसका लाभ मुफ्त में उठाया जा सकता है।



