Agra news: सोनम रघुवंशी और सिया के बाद आगरा के ‘बाथरूम मर्डर’ ने उड़ाए होश, पति को मारकर फर्स में दफनाया शव, 45 दिन बाद खुला राज

Agra news एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने रिश्तों को तार-तार कर दिया है. इस घटना का खुलासा होने के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है. एक कलयुगी पत्नी ने अपने पति की हत्या कर उसका शव घर के ही बाथरूम में दफन कर दिया और बाहर उसके लापता होने की झूठी कहानी फैला दी. आरोपी पत्नी लगातार सबको गुमराह करती रही और पति की तलाश में जुटे रहने का नाटक करती रही.
महिला का यह नाटक एक-दो दिन नहीं, बल्कि करीब 45 दिनों तक चलता रहा. जब मृतक के भाई को अपनी भाभी पर शक हुआ, तो उसने पूछताछ की, लेकिन वह तब भी उसे गुमराह करती रही. इसके बाद मृतक के भाई की शिकायत पर जब पुलिस ने कड़ाई से जांच की और पत्नी से पूछताछ की, तो रोंगटे खड़े कर देने वाला सच सामने आ गया. पुलिस ने बाथरूम का फर्श तोड़कर शव बरामद कर लिया है और आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है.
बाथरूम में शव दफनाकर करवा दिया था प्लास्टर
यह मामला आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र के प्राक्षी टॉवर का है. करीब डेढ़ महीने से लापता चल रहे सुरेंद्र शर्मा की गुमशुदगी का राज तब खुला, जब उनकी पत्नी रूबी ने खुद स्वीकार किया कि उसने पति के शव को बाथरूम के फर्श के नीचे दफना दिया था और बाद में उस पर प्लास्टर भी करवा दिया था.
read more Renault Kwid: नए वेरिएंट में लॉन्च हुई नई Renault Kwid, कीमत बस ₹4.53 लाख से शुरू
Agra newsजानकारी के अनुसार, 26 मई 2026 को सुरेंद्र शर्मा की गुमशुदगी की रिपोर्ट थाना सिकंदरा में दर्ज कराई गई थी. पुलिस जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही थी और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही थी, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल पा रहा था. पुलिस और परिजन लगातार सुरेंद्र की तलाश में जुटे थे.



