कल खेला जाएगा आयरलैंड vs भारत के बीच दूसरा T20I मैच? जाने कहां देख पाएंगे LIVE और कितने बजे शुरू होगी मैच

Ireland vs India Live Streaming Details
टीम इंडिया के लिए आयरलैंड दौरे की शुरुआत बेहद हताशा जनक साबित हुई. क्योंकि बेलफास्ट में हुए पहले T20I में भारत को 34 रन से हार का सामना करना पड़ा. जिससे T20I कप्तान के रूप में श्रेयस अय्यर के कार्यकाल की शुरुवात उम्मीदों को तोड़ गई .आयरलैंड और भारत के बीच दो मैचों की टी20 सीरीज है. दोनों टीमों के बीच अब दूसरा और अंतिम टी20I मैच खेला जाएगा. आयरलैंड के बेलफास्ट में अगला मैच होगा. चलिए जानते हैं कि अब कब मैच शुरू होगा.
Read More: Latest Cg News: छत्तीसगढ़ में मानसून की दस्तक से बदला मौसम, अगले 7 दिनों तक बारिश-आंधी के आसार
आयरलैंड vs इंडिया मैच कब शुरू होगा?
भारत में अमूमन शाम 7 या 7:30 बजे तक T20I मैच की शुरुआत हो जाती है. हालांकि, टीम इंडिया अभी आयरलैंड में है, जहां टाइम जोन अलग है. इसी कारण भारतीय समय के अनुसार मैच सामान्य टाइम से करीब डेढ़ घंटे पहले शुरू होगा. आयरलैंड और भारत के बीच दूसरा T20I मैच बेलफास्ट में खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह टक्कर कल यानि रविवार 28 जून को आयोजित होगा. तो भारतीय फैंस शाम 6 बजे से मैच का आनंद उठा सकते हैं.
Ireland vs India Live Streaming Details
कहां LIVE देख पाएंगे मैच?
आयरलैंड और भारत के बीच दूसरा T20I मैच सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव प्रसारित किया जाएगा. फैंस हिंदी, इंग्लिश समेत अन्य भाषाओं में मैच का आनंद ले सकते हैं. इसके अलावा ऑनलाइन फैंस इसे सोनी लिव ऐप पर स्ट्रीम कर सकते हैं.

हार के बाद टीम इंडिया की बदलेगी प्लेइंग 11?
टीम इंडिया का आयरलैंड के खिलाफ पहले T20I मैच में हारना फैंस को आश्चर्य कर दिया है. हालांकि आयरलैंड ने T20I इतिहास में पहली बार भारत को हराया. टीम के खराब प्रदर्शन के बाद अब कप्तान श्रेयस अय्यर कुछ बड़े परिवर्तन ला सकते हैं. जिसमें वैभव सूर्यवंशी, प्रिंस यादव और सूर्यांश शेडगे जैसे प्लेयर्स को टीम में शामिल किया जा सकता है.
भारत और आयरलैंड का पूरा स्क्वाड
टीम इंडिया का स्क्वाड: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा और अर्शदीप सिंह.
आयरलैंड का स्क्वाड: लोर्कन टकर (कप्तान), रॉस अडायर, बेन कैलिट्ज, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, स्टीफन डोहेनी, मैथ्यू हम्फ्रीज, गेविन होए, मैथ्यू होलार्ड, लियाम मैकार्थी, जय मूंदरा, हैरी टेक्टर, टिम टेक्टर और रूबेन विल्सन.
