छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Today Cg News: दिव्यांग बेटे का खौफनाक तांडव! जमीन बंटवारे के विवाद में माँ को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, पिता पर भी किया जानलेवा हमला

Today Cg News:   कोरबा जिले में उरगा थाना क्षेत्र के चीतापाली गांव में दिव्यांग बेटे ने अपनी ही मां की लाठी से पीट-पीटकर हत्या कर दी, जबकि पिता पर भी जानलेवा हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना उस समय कि है जब जमीन बंटवारे के विवाद ने एक परिवार को पूरी तरह तबाह कर दिया। इस वारदात ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। फिलहाल पुलिस ने घटना के कुछ घंटों बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Read More: Health tips: सुबह खाली पेट भीगी हुई मेथी खाने से इन हेल्थ प्रॉब्लम्स से मिलेगा छुटकारा…

*जानकारी के मुताबिक*

ग्राम चीतापाली निवासी रामकुमार यादव काफी समय से परिवार की जमीन के बंटवारे की मांग कर रहा था। परिजनों द्वारा बंटवारे से इनकार किए जाने पर उसने गुस्से में आकर अपनी मां जानकुंवर यादव के सिर पर लाठी से ताबड़तोड़ वार कर दिया। सिर पर उसके गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

 

अस्पताल में चल रहा घायल पिता का इलाज

मां को बचाने पहुंचे पिता श्याम लाल यादव पर भी आरोपी ने हमला कर दिया। जिससे हमले में उनका पैर फ्रैक्चर हो गया, जबकि हाथ और शरीर के अन्य हिस्सों में भी गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी से पता चला है कि आरोपी रामकुमार दिव्यांग है और लाठी के सहारे चलता है। वारदात को अंजाम देने के बाद वह मौके से फरार हो गया था। हालांकि आज शनिवार सुबह उरगा थाना पुलिस ने उसे ग्राम अंजोरीपाली से गिरफ्तार कर लिया।

Read More: Raigarh News : “ऑपरेशन क्लीन हंट” के तहत धरमजयगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फ्लोरा मैक्स चिटफंड ठगी मामले के दो फरार आरोपी गिरफ्तार

आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की लगाई गुहार

फिलहाल पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी के खिलाफ हत्या और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लेने की तैयारी की जा रही है। इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे चीतापाली गांव में सनसनी फैल गयी है। ग्रामीणों ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button