Latest Cg News: छत्तीसगढ़ में मानसून की दस्तक से बदला मौसम, अगले 7 दिनों तक बारिश-आंधी के आसार

Latest Cg News: छत्तीसगढ़ में आज शनिवार से मौसम का मिजाज बदलने जा रहा है। मौसम विभाग ने अगले सात दिनों तक छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में गरज-चमक के साथ वर्षा और वज्रपात की आशंका जताई गई है। कई इलाकों में आज भारी बारिश होने के भीसंभावना हैं। लोगों को खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
*मौसम विभाग के अनुसार*
आपको बता दे कि वर्तमान में तीन अलग-अलग मौसमी सिस्टम सक्रिय हैं, जिनके प्रभाव से छत्तीसगढ़ में बारिश की गतिविधियां तेज होंगी। इसके चलते अगले तीन से चार दिनों में मानसून प्रदेश के शेष भागो में भी पूरी तरह सक्रिय हो जाएगा।

विभाग का क्या? कहना है
कई जिलों में मध्यम से भारी वर्षा के साथ तेज हवाएं और आकाशीय बिजली गिरने की घटनाएं भी हो सकती है लेकिन किसानों के लिए यह बारिश काफी लाभदायक साबित हो सकती है, वहीं निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बनने की संभावना भी जताई गई है।
*गरज-चमक के दौरान रहे सतर्क*
मौसम वैज्ञानिकों ने लोगों से अनुरोध किया है कि बिजली के गरज-चमक के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों के नीचे या बिजली के खंभों के पास खड़े होने से बचें। खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा करने से भी बचने की सलाह दी गई है।



