Sushant Singh Rajput Movie: ‘Sorry Babu’ का फर्स्ट लुक हुआ आउट, Sushant Singh Rajput की मौत पर बनेगी फिल्म – RGH NEWS
मनोरंजन

Sushant Singh Rajput Movie: ‘Sorry Babu’ का फर्स्ट लुक हुआ आउट, Sushant Singh Rajput की मौत पर बनेगी फिल्म

Sushant Singh Rajput Movie बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून 2020 को दुनिया को अलविदा कह दिया था. उन्हें दुनिया को छोड़े पूरे 6 साल हो गए हैं, हालांकि, लोग अब भी उनकी यादों को दिलों से निकाल नहीं पाए हैं. लेकिन 6 साल के बाद सुशांत सिंह राजपूत केस पर मूवी बनने जा रही है , जिसका पहला पोस्टर भी जारी कर दिया गया है.

 

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून 2020 को आत्महत्या कर ली थी. इस खबर ने फिल्मी दुनिया के साथ-साथ उनके फैंस को भी झंकझोर कर रख दिया था. एक्टर को गुजरे 6 साल पूरे हो चुके हैं लेकिन आज भी उनके चाहने वाले उन्हें भूल नहीं पाए हैं. सुशांत सिंह राजपूत की मौत का रहस्य आज तक कोई नहीं समझ पाया है. लेकिन अब एक्टर के इस अनसुलझे केस पर फिल्म बनने वाली है, जिसका पहला पोस्टर रिलीज कर दिया है.

 

सुशांत सिंह राजपूत केस पर बन रही फिल्म का नाम ‘सॉरी बाबू’ रखा गया है, जिसका पहला पोस्टर भी जारी कर दिया गया है. इस पोस्टर ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है. इस मूवी में आपको दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की रहस्यमयी मौत और उसके बाद हुए विवाद देखने को मिलने वाले हैं. दिवंगत एक्टर की मौत के बाद ‘सॉरी बाबू’ काफी चर्चा में रहा था.

 

read more Rapper Appy Raja: छत्तीसगढ़ के फेमस रैप स्टार एप्पी राजा का निधन, संगीत जगत में शोक की लहर

 

‘सॉरी बाबू’ फिल्म का पोस्टर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इस मूवी को बॉलीवुड के जाने-माने डायरेक्टर दीपक भागवत बना रहे हैं. वहीं इस मूवी को एसएसआर फिल्म्स के बैनर तले तैयार किया जाएगा.

 

सॉरी बाबू फिल्म की कहानी

 

Sushant Singh Rajput Movieदअरसल, मेकर्स ने सॉरी बाबू का पोस्टर रिलीज करते हुए कैप्शन में लिखा, सच जल्द ही सामने आएगा एक ऐसी कहानी जो सवाल उठाएगी, सच्चाई की लकीरें खींचेगी और हर दर्शक को सोचने पर मजबूर कर देगी. एक-एक करके सभी लोगों का चेहरा सामने आएगा.

 

Related Articles

Back to top button