Re NEET Admit Card 2026: NEET UG री-एग्जाम के एडमिट कार्ड इस दिन होगा जारी, जानिए कैसे करें डाउनलोड

Re NEET Admit Card 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) जल्द ही NEEt UG 2026 री-एग्जाम के एडमिट कार्ड जारी करने वाली है। देशभर के करीब 22 लाख से अधिक मेडिकल अभ्यर्थी इस अपडेट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 3 मई 2026 को आयोजित हुई परीक्षा को रद्द किए जाने के बाद अब इसे दोबारा 21 जून 2026 को आयोजित किया जाएगा। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक चलेगी।
एडमिट कार्ड कब जारी होगा
NTA ने जानकारी दी है कि NEET UG री-एग्जाम के एडमिट कार्ड 14 जून 2026 तक जारी कर दिए जाएंगे। इससे पहले 7 जून को परीक्षा शहर (Exam City) की जानकारी जारी कर दी गई थी। जिससे छात्रों को यह पता चल चुका है कि उनका परीक्षा केंद्र किस शहर में होगा। अब उम्मीदवारों की नजर सिर्फ एडमिट कार्ड रिलीज डेट पर टिकी हुई है।
परीक्षा रद्द होने की वजह
इस साल की NEET UG परीक्षा 3 मई 2026 को आयोजित की गई थी। लेकिन बाद में कथित पेपर लीक और अनियमितताओं की जांच के चलते इसे रद्द कर दिया गया। राजस्थान स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप की रिपोर्ट के आधार पर यह फैसला लिया गया। इसके बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने री-एग्जाम कराने की घोषणा की। पुराना एडमिट कार्ड अब मान्य नहीं होगा।



