Team India Squad Announcement: आयरलैंड और इंग्लैंड सीरीज के लिए हुआ टीम इंडिया का हुआ ऐलान, श्रेयस अय्यर बने कप्तान
Team India Squad Announcement: भारतीय टीम जून 2026 के अंत में यूके का दौरा करेगी। इस दौरे पर टीम इंडिया सबसे पहले आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी। वहीं इसके बाद भारतीय टीम इंग्लैंड के लिए रवाना होगी, वहां दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज और तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। ऐसे में आगामी यूके दौरे के लिए बीसीसीआई की सीनियर सेलेक्शन कमिटी ने टीम इंडिया के टी20 स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है। साथ ही में बीसीसीआई ने एशियन गेम्स 2026 के लिए भी टीम इंडिया का ऐलान किया।
आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का स्क्वॉड
वैभव सूर्यवंशी, श्रेयस अय्यर, तिलक वर्मा, अभिषेक शर्मा, नितीश रेड्डी, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, ईशान किशन, वॉशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव
एशियन गेम्स में खेलेंगे जसप्रीत बुमराह
एशियन गेम्स 2026 के लिए भी टीम इंडिया के स्क्वॉड का ऐलान हो गया है, लेकिन वहां कुछ बदलाव देखने को मिले हैं। उस टूर्नामेंट के लिए सेलेक्टर्स ने स्क्वॉड में जसप्रीत बुमराह को शामिल किया है।
एशियन गेम्स स्क्वॉड: वैभव सूर्यवंशी, श्रेयस अय्यर, तिलक वर्मा, अभिषेक शर्मा, नितीश रेड्डी, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, ईशान किशन, वॉशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई,जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह
वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में जीता था ऑरेंज कैप
आईपीएल 2026 में बल्लों से रनों की बरसात करने वाले वैभव सूर्यवंशी को सीनियर टीम से मेडन कॉल अप मिला है। आईपीएल 2026 में वैभव सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। उनके बल्ले से 16 मैचों में 776 रन आए और सबसे ज्यादा रन बनाकर उन्होंने ऑरेंज कैप अपने नाम किया। इस शानदार प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें टीम इंडिया में जगह मिली है। इसके साथ ही श्रेयस अय्यर अब टीम इंडिया के नए टी20 कप्तान बन गए हैं। उनकी कप्तानी में भारतीय टीम अब आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में खेलती हुई नजर आएगी।
श्रेयस अय्यर को मिली कप्तानी
बीसीसीआई की इस ऐलान के साथ भी ये साफ हो गया कि सूर्यकुमार यादव अब भारत की टी20 टीम से बाहर कर दिया गया है। उनकी जगह अब श्रेयस अय्यर को कप्तानी सौंपी गई है। श्रेयस अब टीम इंडिया के नए टी20 कप्तान होंगे, वहीं तिलक वर्मा को उपकप्तानी की जिम्मेदारी दी गई। अब नए कप्तान के साथ टीम इंडिया आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर कैसा प्रदर्शन करती है ये देखना दिलचस्प होगा।
श्रीलंका के खिलाफ दो मल्टी डे मैच के लिए इंडिया ए का स्क्वॉड
ध्रुव जुरेल, साई सुदर्शन, हर्ष दुबे, अंशुल कंबोज, साई सुदर्शन, सारांश जैन, एन जगदीशन, आयुष पांडे, गुरनूर बरार, अमन मोखादे, देवदत्त पडीक्क्ल, आकिब नबी, शेख रशीद, रुतुराज गायकवाड़, यश ठाकुर, जीशान अंसा



