Stock to watch: Share Market में जोरदार हलचल! आज इन 5 स्टॉक में देखने को मिल सकता है एक्शन, रखें कड़ी नज़र – RGH NEWS
बिजनेस

Stock to watch: Share Market में जोरदार हलचल! आज इन 5 स्टॉक में देखने को मिल सकता है एक्शन, रखें कड़ी नज़र

Stock to watch आज भारतीय शेयर बाजार के लिए एक महत्वपूर्ण दिन है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मौद्रिक नीति समिति (RBI MPC Meeting) शुक्रवार को सुबह 10 बजे अपना निर्णय सुनाएगी। निवेशक इस बैठक के परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इससे ब्याज दरों, महंगाई के दृष्टिकोण, आर्थिक विकास और रुपये की स्थिरता के बारे में महत्वपूर्ण संकेत मिलेंगे।

 

इससे ठीक पहले घरेलू बाजार में सुस्ती के संकेत मिल रहे हैं। हालांकि, गुरुवार को विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPI) को सरकारी प्रतिभूतियों के तहत टैक्स बेनिफिट दिए जाने की खबरों से बाजार में थोड़ी राहत दिखी थी और बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ था। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, शॉर्ट टर्म में भारतीय बाजार सीमित दायरे में कारोबार कर सकता है।

 

GIFT Nifty से क्या मिले संकेत

NSE IX पर GIFT Nifty 12.50 अंक या 0.05% की मामूली बढ़त के साथ 23,551 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है, जो दलाल स्ट्रीट (Dalal Street) के लिए एक शांत या सुस्त शुरुआत का इशारा है।

 

 

बाजार में उतार-चढ़ाव और डर को मापने वाला इंडिया विक्स (India VIX) 2.4% गिरकर 15.88 के स्तर पर आ गया है, जो बाजार में थोड़ी स्थिरता का संकेत है।

 

अमेरिकी और एशियाई बाजारों में क्या हुआ?

गुरुवार को वॉल स्ट्रीट बढ़त के साथ बंद हुआ। ईरान विवाद सुलझने की उम्मीदों से बाजार को सहारा मिला। हालांकि, ब्रॉडकॉम के कमजोर नतीजों के कारण सेमीकंडक्टर शेयरों में बिकवाली देखी गई, जिससे नैस्डैक (Nasdaq) की बढ़त सीमित रही

 

आज सुबह एशियाई बाजारों में गिरावट का रुख है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) ट्रेड को लेकर जो उत्साह था, वो अब थोड़ा ठंडा पड़ता नजर आ रहा है। जापान का Topix सपाट है, ऑस्ट्रेलिया का S&P/ASX 200 करीब 0.6% टूट चुका है, और S&P 500 फ्यूचर्स में भी 0.5% की गिरावट दर्ज की गई है।

 

कच्चा तेल

कच्चे तेल की कीमतों में स्थिरता देखी जा रही है। हिजबुल्लाह द्वारा लेबनान में नए सीजफायर प्रस्ताव को खारिज करने के बाद अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच तनाव कम होने की उम्मीदें थोड़ी धुंधली हुई हैं।

 

आज किन शेयर्स में दिखेगा बड़ा एक्शन और क्यों?

Aurobindo Pharma

फार्मा दिग्गज को अमेरिकी रेगुलेटर USFDA से ‘टोफैसिटिनिब टैबलेट्स’ (5mg और 10mg) को बनाने और बेचने की अंतिम मंजूरी मिल गई है। यह दवा रूमेटाइड अर्थराइटिस (Rheumatoid Arthritis) के इलाज में काम आती है। कंपनी इसे तुरंत बाजार में लॉन्च करने जा रही है।

 

CG Power and Industrial Solutions

कंपनी ने महाराष्ट्र के नासिक में अपनी नई एक्स्ट्रा-हाई-वोल्टेज (EHV) स्विचगियर मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी को चालू (Commissioned) कर दिया है। इससे कंपनी की उत्पादन क्षमता मजबूत होगी।

 

HDFC AMC

HDFC म्यूचुअल फंड ने मौजूदा आर्थिक और बाजार स्थितियों का हवाला देते हुए अपने ‘Gold ETF’ और ‘Gold ETF Fund of Fund (FoF)’ में एकमुश्त (Lump-sum) निवेश पर अस्थायी रोक लगा दी है।

 

InterGlobe Aviation (IndiGo)

कमजोर डिमांड और चुनौतीपूर्ण कॉस्ट एनवायरमेंट को देखते हुए इंडिगो ने अपने अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क में अस्थाई बदलाव किया है। कंपनी 1 जुलाई से 30 सितंबर 2026 तक लांगकावी, क्राबी, हो ची मिन्ह सिटी, हांगकांग और शंघाई की उड़ानें अस्थायी रूप से निलंबित रखेगी। इन रूट्स के लिए बुकिंग 1 अक्टूबर 2026 से दोबारा शुरू होगी।

 

AvenuesAI

Stock to watchसंयुक्त अरब अमीरात (UAE) के सेंट्रल बैंक ने कंपनी की स्टेप-डाउन सब्सिडियरी ‘Avenues World FZ LLC’ को रिटेल पेमेंट सर्विसेज – कैटेगरी III लाइसेंस के लिए सैद्धांतिक (In-principle) मंजूरी दे दी है।

 

Related Articles

Back to top button