Chhattisgarh top news: छत्तीसगढ़ प्री बीएड 2026 परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, 33 जिलों में होगी आयोजन – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Chhattisgarh top news: छत्तीसगढ़ प्री बीएड 2026 परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, 33 जिलों में होगी आयोजन

Chhattisgarh top news छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम), रायपुर द्वारा प्री. बी.एड. (B.Ed.26) प्रवेश परीक्षा 11 जून 2026 (गुरुवार) को आयोजित की जाएगी। परीक्षा का समय सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक रहेगा। यह परीक्षा 33 जिलों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा का आयोजन राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (SCERT), छत्तीसगढ़ के सहयोग से किया जा रहा है।

 

प्रवेश पत्र व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। ध्यान रहे किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश पत्र डाक के माध्यम से नहीं भेजा जाएगा। उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।

 

ये भी पढ़ेंHealth And Fitness: सुबह खाली पेट गर्म पानी पीने से क्या होता है? वजन घटाने से लेकर पाचन और इम्युनिटी तक मिलते हैं कई बड़े फायदे

 

अगर एडमिट कार्ड में कोई त्रुटि दिखे तो परीक्षा प्राधिकरण से संपर्क कर परीक्षा से पहले अवश्य ठीक करवा लेनी चाहिए। प्रवेश पत्र में उम्मीदवार का नाम,जन्मतिथि, पिता का नाम, परीक्षा केंद्र, परीक्षा की तारीख और समय, परीक्षा केंद्र पर रिपोर्ट करने का समय और प्रश्न पत्र का समय एवं अवधि सही होना चाहिए।

 

इन बातों का रखें ध्यान

 

परीक्षा केंद्र पर परीक्षा शुरू होने से कम से कम 2 घंटे पहले पहुंचना अनिवार्य है।

मूल पहचान पत्र (जैसे मतदाता पहचान पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, आधार कार्ड आदि) साथ लाना अनिवार्य है।

परीक्षार्थियों को हल्के रंग के कपड़े पहनने की सलाह दी गई है।

गहरे रंग के कपड़े और जूतों के स्थान पर चप्पल पहनना उचित है।

परीक्षा कक्ष में मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक घड़ी, कैलकुलेटर, बैग, बेल्ट या किसी भी प्रकार के आभूषण ले जाना वर्जित है।

परीक्षा केंद्र का मुख्य द्वार परीक्षा शुरू होने के 30 मिनट पहले (सुबह 9:30 बजे) बंद कर दिया जाएगा।

बोर्ड के अनुसार पहचान सत्यापन और फ्रिस्किंग प्रक्रिया के लिए अतिरिक्त समय रखा गया है।

यदि आप किसी विशेष धार्मिक या सांस्कृतिक पोशाक में आते हैं, तो जांच के लिए सामान्य समय से पहले रिपोर्ट करें।

हेल्पलाइन नंबर जारी

 

यदि किसी उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र या एडमिट कार्ड से जुड़ी किसी प्रकार की समस्या आती है, तो वे हेल्पलाइन 0771-2972780 या मोबाइल नंबर 8269801982 पर संपर्क कर सकते हैं। यह सुविधा सुबह 10 बजे से शाम 5:30 बजे तक उपलब्ध रहेगी।

Related Articles

Back to top button