Chhattisgarh news: CGPSC घोटाला मामले में ED की ताबड़तोड़ कार्रवाई; रिटायर्ड IAS जेके ध्रुव के घर ED का छापा, भिलाई में 3 ठिकानों पर कार्रवाई

Chhattisgarh news छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित (CGPSC) भर्ती घोटाले में बुधवार को सुबह ED की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। ED की टीम ने आज सुबह से रायपुर और दुर्ग में दबिश दी है। (ED Raid CGPSC Scam) पहले टीम ने भिलाई के सेक्टर-10 स्थित रिटायर्ड आईएएस अधिकारी जीवन किशोर ध्रुव (Jeevan Kishor Dhruv) के घर पर रेड मारी है। बताया जा रहा है कि जेके ध्रुव के निवास पर जांच अधिकारियों की टीम एक गाड़ी में पहुंची है।
ED Raid CGPSC Scam जिसके बाद राजधानी रायपुर में टीम ने पूर्व परीक्षा नियंत्रक आरती वासनिक के घर पर रेड (Raid at Aarti Vasnik’s residence) मारी है। बताया जा रहा है कि पूर्व परीक्षा नियंत्रक आरती वासनिक पर जांच अधिकारियों की टीम पहुंची हुई है और घर पर रखें दस्तावेजों की जांच कर रही है। ED की टीम सुबह करीब 6 बजे के आसपास पहुंची हुई थी और तब से उनके निवास पर जांच जारी है। फिलहाल सुरक्षा बलों की तैनाती के बीच दस्तावेजों की जांच की जा रही है।
read more Weather forecast: केरल में कल से मानसून की एंट्री; 17 राज्यों में आंधी, बारिश और तूफान का अलर्ट
पूर्व सचिव रह चुके हैं जेके ध्रुव
Chhattisgarh newsआपको बता दें कि जेके ध्रुव पीएससी के पूर्व सचिव रह चुके हैं और रिटायर्ड आईएएस अधिकारी भी है। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित (CGPSC) भर्ती घोटाला मामला था, जिसमें उनकी भी भूमिका सामने आई थी, जो कि कई आईएएस अधिकारी बच्चों की और राजनेताओं की बच्चों की पीएससी में चयन किया गया था और उसको लेकर के टीम लगातार दस्तावेज खंगाल रही है। बता दें कि पहले भी उनके घर टीम दस्तक दे चुकी है और आज भी लगातार जांच जारी है।



