Gold and Silver Price: सोने-चांदी के कीमतों में भारी गिरावट, खरीदारी से पहले चेक करें ताजा रेट – RGH NEWS
बिजनेस

Gold and Silver Price: सोने-चांदी के कीमतों में भारी गिरावट, खरीदारी से पहले चेक करें ताजा रेट

Gold and Silver Price: मिडिल-ईस्ट में जारी तनाव के बीच सोने और चांदी की कीमतों में लगातार नए-नए उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहे हैं। सोमवार को सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी उछाल के बाद, आज मंगलवार को दोनों कीमती धातुओं के भाव में गिरावट देखी जा रही है। हफ्ते के दूसरे दिन, जहां एक तरफ सोने की कीमतों में लगभग 0.50 प्रतिशत की गिरावट दिख रही है। वहीं दूसरी ओर, चांदी के भाव में 1.50 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट देखी जा रही है। आज MCX पर कारोबार शुरू होने के बाद से ही दोनों कीमती धातु लगातार लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं।

 

Advertisement

 

आज कारोबार के दौरान सोने के भाव में 861 रुपये तक की आ चुकी है गिरावट

मंगलवार को सुबह लगभग 09:50 बजे, 5 जून की डिलीवरी वाला सोना 852 रुपये (0.54 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 1,58,229 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर कारोबार कर रहा था। आज सोने ने 292 रुपये की गिरावट के साथ 1,58,789 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर कारोबार शुरू किया, जो सोमवार को 1,59,081 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। खबर लिखे जाने तक, सोने का भाव 1,58,789 रुपये प्रति 10 ग्राम के इंट्राडे हाई से लेकर 1,58,220 रुपये प्रति 10 ग्राम के इंट्राडे लो तक पहुंच चुका था। बताते चलें कि आज सोने की कीमतें जिस भाव पर खुली थीं, वही अभी तक का इंट्राडे हाई है। पिछले बंद भाव की तुलना में देखें तो आज सोने की कीमतें 861 रुपये तक नीचे जा चुकी हैं।

 

read more RCB vs GT IPL 2026: आज पहले क्वालिफायर में बेंगलुरु-गुजरात की होगी भिड़ंत, जानें सीजन में किसके आंकड़े हैं मजबूत

 

 

 

मंगलवार को चांदी के भाव में देखी जा रही है बड़ी गिरावट

Gold and Silver Priceइसी तरह, आज 3 जुलाई की डिलीवरी वाली चांदी की कीमत 4231 रुपये (1.53 प्रतिशत) के बड़े नुकसान के साथ 2,72,485 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर कारोबार कर रही थी। मंगलवार को चांदी ने 1989 रुपये की गिरावट के साथ 2,74,727 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर कारोबार शुरू किया, जो सोमवार को 2,76,716 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बंद हुआ था। खबर लिखे जाने तक, चांदी का भाव 2,74,727 रुपये प्रति किलोग्राम के इंट्राडे हाई से लेकर 2,72,391 रुपये प्रति किलोग्राम के इंट्राडे लो तक पहुंच चुका था। बताते चलें कि सोने की तरह ही, आज चांदी की कीमतें जिस भाव पर खुली थीं, वही अभी तक का उसका इंट्राडे हाई है। पिछले बंद भाव की तुलना में देखें तो आज चांदी की कीमतें 4325 रुपये तक नीचे जा चुकी हैं।

Related Articles

Back to top button