Breaking News:*छातामुड़ा बाईपास में कबाड़ दुकान में भीषण आग, इलाके में मची अफरा-तफरी*

Raigarh News:रायगढ़। शहर के छातामुड़ा बाईपास रोड स्थित एक कबाड़ दुकान में शनिवार को अचानक आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग हीरो मोटरसाइकिल शोरूम के ठीक बगल में स्थित कबाड़ दुकान में लगी, जिससे आसपास के दुकानदारों और लोगों में दहशत फैल गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आग देखते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए और बाल्टी व पाइप के जरिए आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। कबाड़ में रखे ज्वलनशील सामान के कारण आग तेजी से फैलती नजर आई, जिससे आसपास की दुकानों तक खतरा मंडराने लगा।
घटना की सूचना तत्काल फायर ब्रिगेड टीम को दी गई, जिसके बाद दमकल वाहन मौके के लिए रवाना किया गया। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है।
Raigarh News:स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता, तो बड़ा हादसा हो सकता था क्योंकि पास में वाहन शोरूम सहित कई अन्य दुकानें भी मौजूद हैं। फिलहाल आग बुझाने का प्रयास जारी है।



