देश
*✍️RGHNEWS ब्रेकिंग:भाजपा नेताओं की कार ट्रैक्टर से टकराई…..हादसे में बीजेपी नेता और एक अन्य की मौत….*

मध्यप्रदेश। जिले के हिंडोरिया थाना इलाके में भाजपा नेताओं की कार हादसे का शिकार हो गई। जानकारी के अनुसार बिहार से आ रही भाजपा नेताओं की कार की टक्कर ट्रैक्टर से टकरा गई। जोरदार टक्कर से कार में सवार 6 लोग बुरी तरह से घायल हो गए। घायलों की चींख पुकार सुनते ही लोगों की भीड़ जमा हो गई और तत्काल इलाज के घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया। इस दौरान दो लोगों की मौत हो गई। दोनों ही वाहनों के सवारों को मिलाकर 10 लोग घायल हुए। हादसा ग्राम घाट पिपरिया लालघाटी के बीच हुआ है।हादसे में बिहार के किसान मोर्चा के बीजेपी नेता और एक अन्य की मौत हो गई। चार की हालत गंभीर होने पर इलाज के लिए जबलपुर रेफर कर दिया। घटना देर रात की बताई जा रही है।