छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Chhatisgarh News: मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति तथा जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना वर्ष 2026-27

Chhatisgarh News:    महासमुंद 18 मई 2026

मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति तथा जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना (पूर्व में जवाहर उत्कर्ष योजना) अंतर्गत वर्ष 2026-27 में कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु लिखित परीक्षा का आयोजन रविवार 26 जुलाई 2026 को दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक किया जाएगा। यह परीक्षा आयुक्त आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग, नवा रायपुर के निर्देशानुसार आयोजित होगी।
सहायक आयुक्त आदिवासी विकास ने बताया कि योजना के तहत विद्यार्थियों द्वारा आवेदन पत्र शाला में जमा करने की अंतिम तिथि 20 जून 2026 निर्धारित की गई है। इच्छुक विद्यार्थी आवेदन पत्र सहायक आयुक्त आदिवासी विकास महासमुंद तथा संबंधित विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास द्वारा 2 जुलाई 2026 तक परीक्षा केंद्रों का निर्धारण, प्रवेश पत्र एवं रोल नंबर जारी किए जाएंगे। योजना संबंधी विस्तृत जानकारी आदिवासी विकास विभाग की वेबसाइटwww.tribal.cg.gov.inपर उपलब्ध है।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button