*✍️धरती पर भगवान का रूप डॉक्टर रूपेंद्र पटेल जी -विकास ठेठवार….जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी नगर कांग्रेस ने…*

आज डॉ रूपेंद्र पटेल जी को जन्मदिन पर नगर कांग्रेस ने उनके निवास पहुंच कर शुभकामनाएं दी एवं लंबी उम्र की कामना की ।
रायगढ़ की धरती पर देवदूत के रूप में जाने माने प्रख्यात चिकित्सक अपने सहज और सरल स्वभाव के लिए जाने जाते हैं स्व सेठ किरोड़ीमल द्वारा निर्मित डॉ अशर्फी देवी महिला चिकित्सालय में 24★7अपनी निर्बाध सेवा के लिए प्रसिद्ध डॉ रूपेंद्र पटेल जी सीमित संसाधनों के बावजूद गंभीर से गंभीर रोगियों में जान फूंक देते है ।
ऐसा डॉक्टर वास्तव में नमन करने योग्य है जो रात्रि में विश्राम समय पर भी सजग रहते है ईश्वर डॉ साहब को सदैव स्वस्थ्य रखे । आज उन्हें बधाई देने वालों में मुख्यरूप से नगर निगम महापौर श्रीमती जानकी अमृत काटजू,ब्लाक अध्यक्ष द्वय विकास ठेठवार,मदन महंत,एम आई सी सदस्य कमल पटेल,एल्डरमैन बिज्जू ठाकुर,एल्डरमैन वसीम खान,अमृत काटजू,विकास बोहिदार,एवम कांग्रेस जन उपस्थित थे



