छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)
*✍️RGHNEWS ब्रेकिंग:छत्तीसगढ़ में कल के मुकाबले फिर बढ़े नए मरीजों के आंकड़े….जाने आज कितने मिले नए मरीज तो कितनो की हुई मौत….*

रायपुर: छत्तीसगढ़ में आज 405 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार बीते 24 घंटे में 787 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं दूसरी ओर 24 घंटे में 6 मरीजों की उपचार के दौरान मौत हो गई। प्रदेश में अब तक 13437 कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो चुकी है।आज 405 नए संक्रमित मरीजों की पुष्टि होने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 9 लाख 93 हजार 694 हो गई है। छत्तीसगढ़ में अब तक 9 लाख 74 हजार 49 मरीज स्वस्थ हुए हैं। नए मरीज मिलने और डिस्चार्ज होने के बाद अब सक्रिय मरीजों की संख्या 6,208 हो गई है। आज कवर्धा और बेमेतरा में एक भी मरीज नहीं मिला है।



