मनोरंजन
*✍️पहले इश्क फिर शादी का झांसा फिर कत्ल की कोशिश……युवतियो ने सुनाई आपबीती….जाने पूरा मामला….*

रायसेन: जिले के सिलवानी में प्रेम प्रसंग का एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां भोपाल से दो युवक, दो युवतियों को शादी का झांसा देकर रायसेन लाए और सिलवानी के जमुनिया घाटी में मौत के घाट उतारने की कोशिश की। लेकिन युवतियां किसी तरह बचकर सड़क पर पहुंची और वहां से एम्बुलेंस से सिलवानी स्वास्थ्य केंद्र। यहां प्राथमिक इलाज के बाद, उन्हें रायसेन जिला अस्पताल रेफर किया गया। पीड़ित युवतियों ने बताया की युवकों से 3 साल पुरानी दोस्ती है और इन्होंने हमारे साथ कई बार दुष्कर्म भी किया। बाद में रायसेन में रहने का बहाना बनाकर लाए और मौत के घाट उतारने की कोशिश की। आरोपियों के खिलाफ सिलवानी थाने में केस दर्ज किया गया है।



