*✍️सड़क दुर्घटना के गंभीर घायलों को रायगढ़ किया गया रिफर, मृतिकों के परिजनों को प्रशासन ने दी मुआवजा राशि....* – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

*✍️सड़क दुर्घटना के गंभीर घायलों को रायगढ़ किया गया रिफर, मृतिकों के परिजनों को प्रशासन ने दी मुआवजा राशि….*

आज दिनांक 28/06/2021 के दोपहर करीब 03:00 बजे थाना धर्मजयगढ़ अंतर्गत सिसरिंगा के पास रैरूमा से पारिवारिक समारोह में शामिल होकर छाल लौट रही *पिकअप क्रमांक CG12 AZ 6766* की सामान लदे *ट्रक क्रमांक CG0 04 MA 2717* के साथ आमने-सामने की टक्कर हो गई । पिकअप में सवार करीब डेढ़ दर्जन महिला- पुरुष में से 06 लोगों की दुर्घटना में मौत हो गई । घायलों को सिविल अस्पताल धर्मजयगढ़ में भर्ती कराया गया है, जहां दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए ,व्यक्तियों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रायगढ़ रिफर किया गया है , शेष घायलों का धर्मजयगढ़ अस्पताल में इलाज जारी है। स्थानीय प्रशासन द्वारा मृतकों के परिजनों को तत्काल रुप से मुआवजा राशि प्रदाय की गई है । एडिशनल एसपी रायगढ़, SDOP धर्मजयगढ़ तथा sdm संबित मिश्रा, स्थानीय प्रशासन व धरमजयगढ़ पुलिस मौके पर बने हुए हैं। धरमजयगढ़ पुलिस द्वारा वाहन चालक के विरुद्ध विधिवत वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button