*✍️RGHNEWS ब्रेकिंग: राजधानी एक्सप्रेस पटरी से उतरी, यात्रियों में मची चीख पुकार.....* – RGH NEWS
देश

*✍️RGHNEWS ब्रेकिंग: राजधानी एक्सप्रेस पटरी से उतरी, यात्रियों में मची चीख पुकार…..*

मुंबई, (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन से गोवा के मडगांव जा रही राजधानी एक्सप्रेस महाराष्ट्र जिले के रत्नागिरी के पास एक सुरंग में शनिवार तड़के पटरी से उतर गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।इस मार्ग पर ट्रेनों का संचालन करने वाले कोंकण रेलवे के एक प्रवक्ता ने बताया कि इस दौरान कोई हताहत नहीं हुआ। ट्रेन संख्या 02414 मडगांव जा रही थी, वह तभी तड़के करीब सवा चार बजे मुंबई से करीब 325 किलोमीटर दूर करबुडे सुरंग में पटरी से उतर गई। उन्होंने बताया कि एक बड़ा पत्थर पटरियों पर गिर गया था, जिसके कारण ट्रेन पटरी से उतरी।अधिकारी ने कहा, ‘‘कोंकण रेलवे के रत्नागिरी क्षेत्र में उक्षी और भोके स्टेशन के बीच स्थित करबुडे सुरंग में राजधानी सुपरफास्ट ट्रेन के लोकोमोटिव का अगला पहिया पटरी से उतर गया।’’यह मार्ग तीन राज्यों – महाराष्ट्र, गोवा और कर्नाटक में फैला हुआ है और इस मार्ग में कई नदियां, घाटियां और पहाड़ पड़ते हैं, जिसके कारण यह चुनौतीपूर्ण इलाकों में से एक है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button