Stock Market Today: हफ्ते के पहले दिन बाजार में बड़ी गिरावट, Sensex 385 अंक टूटा, Nifty 22,600 से नीचे – RGH NEWS
बिजनेस

Stock Market Today: हफ्ते के पहले दिन बाजार में बड़ी गिरावट, Sensex 385 अंक टूटा, Nifty 22,600 से नीचे

Stock Market Today वैश्विक संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजार ने सोमवार को तेज गिरावट के साथ अपनी कारोबारी शुरुआत की। सुबह 9 बजकर 18 मिनट पर खुलते ही बीएसई सेंसेक्स एक समय 384.52 अंक की तेज गिरावट के साथ 72,935.03 के लेवल पर ट्रेड करता दिखा। इसी समय एनएसई का निफ्टी भी 116.20 अंक की गिरावट के साथ 22,596.90 के लेवल पर ट्रेड करता देखा गया। ईरान को लेकर डोनाल्ड ट्रंप की ताजा धमकी के बाद दुनिया भर के बाजार प्रभावित हैं।

 

मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में कमजोरी

शेयर बाजार में आज मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में हल्की कमजोरी देखने को मिली। निफ्टी मिडकैप और निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स करीब 0.5% तक गिरावट के साथ कारोबार करते नजर आए। सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो निफ्टी पीएसयू बैंक इंडेक्स में करीब 2% की बढ़त देखने को मिली, जबकि निफ्टी मेटल इंडेक्स करीब 1% चढ़ा।

 

read more Somwar Upay: आज सोमवार को जल में ये चीज मिलाकर शिवलिंग पर चढ़ाएं, होगी हर मनोकामना पूरी

 

 

 

बीएसई सेंसेक्स में शामिल कंपनियों का सोमवार को शुरुआती कारोबार के दौरान प्रदर्शन।

 

इसके अलावा निफ्टी ऑटो, निफ्टी बैंक, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, निफ्टी कैपिटल गुड्स और निफ्टी आईटी में भी करीब 0.5% की बढ़त दर्ज की गई। हालांकि, दूसरी ओर निफ्टी ऑयल एंड गैस और निफ्टी फार्मा में 0.5% से 1% तक की गिरावट देखने को मिली।

 

06-अप्रैल-2026 09:46 तक निफ्टी के टॉप गेनर और लूजर स्टॉक्स

सिंबल LTP बदलाव %बदलाव वॉल्यूम (लाख) वैल्यू (₹ करोड़)
TRENT 3,723.50 172.90 4.87 12.60 467.15
HINDALCO 933.90 17.65 1.93 10.10 93.83
COALINDIA 457.55 8.20 1.82 21.06 95.78
SHRIRAMFIN 906.25 14.65 1.64 9.67 86.92
TITAN 4,154.20 57.00 1.39 1.89 78.31

गेनर स्टॉक्स

सिंबल LTP बदलाव %बदलाव वॉल्यूम (लाख) वैल्यू (₹ करोड़)
RELIANCE 1,318.70 -31.80 -2.35 34.05 452.77
SUNPHARMA 1,658.90 -34.70 -2.05 5.09 85.01
ADANIPORTS 1,355.70 -21.90 -1.59 4.91 66.94
KOTAKBANK 352.35 -5.65 -1.58 35.59 125.50
MAXHEALTH 930.00 -14.60 -1.55 5.67 53.37

रुपया 33 पैसे मजबूत

Stock Market Todayसोमवार को शुरुआती कारोबार में, भारतीय रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 33 पैसे मजबूत होकर 92.85 पर पहुंच गया। यह मजबूती उस समय देखने को मिली जब आरबीआई ने सट्टेबाजी से बचने के लिए बैंकों की नेट ओपन पोज़िशन की सीमा 100 मिलियन डॉलर तक सीमित करने के नए नियम लागू किए। फॉरेक्स ट्रेडर्स के मुताबिक, घरेलू मुद्रा पर दबाव विदेशी पूंजी की लगातार निकासी, डॉलर की मजबूती और अस्थिर भू-राजनीतिक स्थिति के साथ-साथ कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों की वजह से बना हुआ था। इंटरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया 93.13 पर खुला और फिर तेजी दिखाते हुए डॉलर के मुकाबले 92.85 के स्तर तक पहुंच गया, जो पिछले बंद भाव से 33 पैसे अधिक है।

 

Related Articles

Back to top button