*✍️RGHNEWS ब्रेकिंग: बारात आई रायगढ़ की दो किशोरियों से मैनपाठ में 4 लड़कों ने शराब पिलाकर किया गैंगरेप.....दुल्हन का भाई गिरफ्तार…..* – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

*✍️RGHNEWS ब्रेकिंग: बारात आई रायगढ़ की दो किशोरियों से मैनपाठ में 4 लड़कों ने शराब पिलाकर किया गैंगरेप…..दुल्हन का भाई गिरफ्तार…..*

अंबिकापुर। दो किशोरियों से 4 लड़कों के द्वारा गैंग रेप करने का मामला सामने आया है ।जानकारी के मुताबिक, सीतापुर क्षेत्र के एक गांव में 10 जून को बारात आई थी। इसी में शामिल होने के लिए बारात के साथ रायगढ़ से 15-16 साल की दो किशोरियां भी अपने परिजनों के साथ पहुंची थी। वहां दुल्हन का भाई अनिल और उसके तीन अन्य साथी मुकेश तिग्गा, अखिलेश और राजेंद्र तिग्गा उसी दिन दोनों किशोरियों को मैनपाट घुमाने के लिए ले गए। इसके लिए राजेंद्र की बोलेरो का इस्तेमाल किया गया था।रास्ते में जबरदस्ती शराब पिलाई और दुष्कर्म किया आरोप है कि लौटते समय युवकों ने दोनों किशोरियों को जबरदस्ती शराब पिलाई। इसके बाद मांग नदी के किनारे गाड़ी रोकी और उनके साथ गैंगरेप किया। साथ ही किसी को बताने पर मारने की धमकी भी दी। इसके बाद जब किशोरियां विवाह स्थल पहुंची तो अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी। इस पर अगले दिन 11 जून को परिजनों ने थाने में FIR दर्ज कराई है।दुल्हन का भाई गिरफ्तार बाकी तीन अभी भी फरार है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button