*✍️रेलवे स्टेशन में ट्रेन से आऐ पार्सल में धमाका...!!!* – RGH NEWS
देश

*✍️रेलवे स्टेशन में ट्रेन से आऐ पार्सल में धमाका…!!!*

RGHNEWS दरभंगा स्टेशन पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब प्लेटफार्म पर एक कपड़े के पार्सल में अचानक धमाका हुआ. धमाका होने से कपड़े के बंडल में आग लग गई जिससे बंडल में बंद कुछ कपड़े जल गए. हलांकि धमाका हल्का था. इसके बावजूद भगदड़ मच गई. मौके पर तुरंत GRP की ओर RPF के जवान पहुंच गए. आनन-फानन में रेल DYSP नवीन कुमार मिश्रा भी दरभंगा स्टेशन पहुच गए. इसके बाद समान को खोला गया. जब बंडल खुला तो अंदर कपड़े जले दिखाई दिए. इन्ही कपड़ो के बीच एक छोटा शीशी का डब्बा भी मिला. पुलिस को शक है कि इन्ही में कुछ ऐसा लिक्विड था जिसके कारण धमाका हुआ.

सभी बिंदुओं को बारीकी से जांच

फिलहाल रेलवे पुलिस सभी बिंदुओं को बारीकी से खंगालकर अपनी जांच शुरू कर दी है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button