Raipur Jaipur Flight: हवाई यात्रियों को बड़ी राहत! रायपुर से जयपुर के लिए विमान सेवा शुरू, जानें कितना होगा किराया

Raipur Jaipur Flight: रायपुर से जयपुर जाने वालों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। करीब 7 साल बाद दोनों शहरों के बीच एक बार फिर हवाई सफर शुरू हो गया है। हालांकि अभी यह डायरेक्ट फ्लाइट नहीं है, बल्कि हैदराबाद के जरिए कनेक्टिंग फ्लाइट से सफर करना होगा।
इंडिगो एयरलाइंस ने रायपुर-हैदराबाद और हैदराबाद-जयपुर सेक्टर पर 72 सीटर विमान (ATR) के साथ यह सेवा शुरू की है। किराया करीब 6,000 से 9,000 रुपए के बीच रखा गया है, जिससे यात्रियों को किफायती विकल्प मिल रहा है।
ऐसे होगा सफर
रायपुर से सुबह 9 बजे फ्लाइट उड़ान भरेगी और करीब 10:50 बजे हैदराबाद पहुंचेगी। वहां से दूसरी फ्लाइट सुबह 11:50 बजे जयपुर के लिए रवाना होगी, जो दोपहर 1:45 बजे जयपुर पहुंच जाएगी। कनेक्टिंग टाइम पर्याप्त होने से यात्रियों को ज्यादा परेशानी नहीं होगी।
मुंबई तक भी आसान कनेक्टिविटी
यह अब रायपुर से जयपुर ही नहीं, बल्कि मुंबई जाना भी आसान हो गया है। जयपुर से दोपहर 3:55 बजे फ्लाइट मुंबई के लिए उड़ान भरेगी और शाम 5:40 बजे पहुंचेगी। वहीं मुंबई से रात 7:50 बजे फ्लाइट वापस रायपुर के लिए रवाना होकर रात 9:30 बजे पहुंच जाएगी।
यात्रियों को बड़ी राहत
Raipur Jaipur Flightपहले रायपुर-भोपाल-जयपुर फ्लाइट चलती थी, लेकिन तकनीकी कारणों से इसे बंद कर दिया गया था। अब नई कनेक्टिंग फ्लाइट शुरू होने से व्यापार, पर्यटन और व्यक्तिगत यात्रा करने वालों को बड़ी सुविधा मिलेगी। ट्रैवल एजेंसियों के मुताबिक, तीनों फ्लाइट्स के लिए टिकट बुकिंग शुरू हो चुकी है और यात्रियों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है



