*✍️छत्तीसगढ़ महतारी दुलार योजना के तहत असहाय छात्रों को स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में प्रवेश एवं प्रमाण पत्र वितरण किया गया......* – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

*✍️छत्तीसगढ़ महतारी दुलार योजना के तहत असहाय छात्रों को स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में प्रवेश एवं प्रमाण पत्र वितरण किया गया……*

RGHNEWS प्रशांत तिवारी जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय रायगढ़ से आज छत्तीसगढ़ महतारी दुलार योजना के तहत कोविड-19 के कारण मृत पालकों के बच्चों को छत्तीसगढ़ शासन द्वारा निशुल्क पढ़ाई कराने का बीड़ा उठाया गया है उनको स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल पुसौर में दाखिला तथा ₹500 प्रति माह की छात्रवृत्ति मिलेगी ।

आज स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल पुसौर से छात्रा कु. करीना पटेल ,करिश्मा पटेल और छात्र लव कुमार डनसेना, कुश कुमार डनसेना चारों विद्यार्थियों को आज जिला शिक्षा अधिकारी आर पी आदित्य, डी एम सी आर के देवांगन ,सहायक संचालक शिक्षा श्रीमती दीप्ति अग्रवाल छात्रवृत्ति नोडल अधिकारी एस के करण ने प्रमाण पत्र प्रदाय कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
आज नगर निगम ऑडिटोरियम में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री माननीय श्री भूपेश बघेल की वर्चुअल रायगढ़ जिले की बैठक में पुसौर ब्लॉक की कु. करीना पटेल से मुख्यमंत्री महोदय ने बात की और स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में किस प्रकार की पढ़ाई चल रही है उससे हालचाल जाना एवं उसके उज्जवल भविष्य की कामना की

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button