*✍️RGHNEWS ब्रेकिंग:-15 जून से शुरु होगी सरकारी स्कूलों में इन कक्षाओं की ऑनलाइन क्लासेस….

कोरोना संक्रमण के बाद एक बार फिर से मध्यप्रदेश के सरकारी स्कूलों में 15 जून से पढ़ाई शुरु की जाएगी। कक्षा 9 वीं से लेकर 12 वीं क्लास के बच्चों की ऑनलाइन क्लासेस के माध्यम से पढ़ाया जाएगा। इसे लेकर आदेश जारी कर दिये गए हैं।
कोरोना की दूसरी लहर की वजह से प्रदेश में पिछले 4 महीनों से ऑनलाइन क्लासेस भी बंद कर दी गई थी। जिसे एक बार फिर से शुरु किया जा रहा है। लगभग 5 से 6 लाख बच्चों की ऑनलाइन क्लासेस शुरु होगी। छात्रों को व्हाट्सअप ग्रुप पर ऑडियो वीडियो भेजा जाएगा।
इसके साथ ही DigiLEP और दूरदर्शन के माध्यम से भी छात्रों को पढ़ाया जाएगा। जिसके लिए समय निर्धारित कर दिये गए हैं। 15 जून से 30 जून तक कक्षा 12वीं के लिए सुबह 8 से 9, 10वीं के लिए 9ः30 से 10ः30 के लिए समय निर्धारित किया गया है।
वहीं 1 जुलाई से कक्षा 9 वीं से 12 वीं तक के शैक्षिक कार्यक्रम का प्रसारण किया जाएगा। कक्षा 12वीं सुबह 8 से 9, 10वीं के लिए 9ः30 से 10ः30, 11 वीं के लिए 11ः30 से 12ः30 और 9वीं के लिए 12ः30 से 1ः30 बजे तक प्रसारण होगा।



