छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)
Chhattisgarh latest news: छत्तीसगढ़ पुलिस महकमे में बड़े पैमाने पर तबादला! इस जिले में SI और ASI समेत 125 से ज्यादा पुलिसकर्मी इधर से उधर

Chhattisgarh latest newsहोली त्यौहार के शांतिपूर्ण तरीके से ख़त्म होने के बाद बिलासपुर एसएसपी रजनेस सिंह ने जिले के पुलिसिंग में बड़ा बदलाव किया है। उनके दफ्तर ने अफसरों और पुलिसकर्मियों के तबादले की लम्बी-चौड़ी लिस्ट जारी की है।
नई जगहों पर तत्काल आमद के निर्देश
Chhattisgarh latest news इस तबादले के तहत 3 उप-निरीक्षक, 10 सहायक उप-निरीक्षक, 23 प्रधान आरक्षक और 94 आरक्षकों को नई जगहों पर तैनाती दी गई है। एसएसपी ने प्रभावित अफसरों और पुलिसकर्मियों को तत्काल नई जगहों पर आमद के निर्देश जारी किये है।





