Chhattisgarh top news: रायपुर में तस्करी का नया गेम,ओड़िसा से शहर तक ऐसे पहुँच रहा था गांजा, दो गिरफ्तार – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Chhattisgarh top news: रायपुर में तस्करी का नया गेम,ओड़िसा से शहर तक ऐसे पहुँच रहा था गांजा, दो गिरफ्तार

Chhattisgarh top news राजधानी रायपुर में नशे के खिलाफ पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में रायपुर कमिश्नरेट और क्राइम ब्रांच की टीम ने गांजा तस्करी के मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने एक महिला तस्कर और उसके साथी को रंगे हाथों गिरफ्तार कर उनके पास से करीब 6 किलो से ज्यादा गांजा बरामद किया है।

 

गुप्त सूचना के आधार पर बिछाया था जाल

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, क्राइम ब्रांच को गुप्त सूचना मिली थी कि शातिर तस्कर उदय जैन की पत्नी अपने साथियों के साथ शहर में गांजा तस्करी कर रही है। Raipur Crime News सूचना मिलते ही पुलिस ने जाल बिछाया और संदिग्धों पर नजर रखनी शुरू कर दी। कुछ ही देर बाद एक स्कूटी पर बोरी में गांजा लेकर एक महिला और उसका साथी आते दिखाई दिए। महिला की पहचान माधुरी उर्फ डॉली जैन के रूप में हुई, जो अपने साथी कृष्णा साहु के साथ स्कूटी पर सवार थी। जब दोनों आरोपियों ने रिंग रोड पर क्राइम ब्रांच की टीम को खड़ा देखा तो वे स्कूटी छोड़कर भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन पुलिस ने तुरंत उन्हें पकड़ लिया।

 

read more Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ कांग्रेस के इन दो दिग्गज नेताओं ने दिया पद से इस्तीफा, लगाए पार्टी पर कई गंभीर आरोप

 

ओड़िसा से लाया जाता है गांजा

पुलिस ने दोनों आरोपियों को थाने लाकर पूछताछ की। पूछताछ में महिला तस्कर ने बताया कि वे सुबह आरंग इलाके से गांजा लाकर शहर में सप्लाई करने वाले थे। Dolly Jain arrest आरोपियों ने यह भी बताया कि कमिश्नरेट लागू होने के बाद से नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई के चलते अब गांजा उड़ीसा से रेल, बस और सड़क मार्ग के जरिए लाया जाता है और शहर के बाहरी इलाकों में डंप किया जाता है। Female Drug Trafficker Raipur फिलहाल तेलीबांधा थाना पुलिस ने महिला तस्कर डॉली जैन और उसके साथी कृष्णा साहु को गिरफ्तार कर उनके पास से करीब 6 किलो से ज्यादा गांजा जब्त किया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश भी की जा रही है।

 

रायपुर में गांजा तस्करी के मामले में कितने लोगों को गिरफ्तार किया गया?

उत्तर: रायपुर पुलिस ने इस मामले में एक महिला तस्कर डॉली जैन और उसके साथी कृष्णा साहु को गिरफ्तार किया है।

 

पुलिस ने आरोपियों के पास से कितना गांजा बरामद किया?

Chhattisgarh top news: पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से करीब 6 किलो से ज्यादा गांजा बरामद किया है

Related Articles

Back to top button