CG Train Cancelled: छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर; इतने दिनों तक नहीं चलेंगी ये गाड़ियां, इस वजह से रेलवे ने किया रद्द – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

CG Train Cancelled: छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर; इतने दिनों तक नहीं चलेंगी ये गाड़ियां, इस वजह से रेलवे ने किया रद्द

CG Train Cancelled रंगों का त्योहार होली अब खत्म हो चुका है। परिवार और अपनों के साथ त्योहार मनाने के बाद अब प्रवासी लोग धीरे-धीरे अपने कामकाज की जगहों की ओर लौटने लगे हैं। शहरों और कस्बों में बस स्टैंड और रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की भीड़ भी देखने को मिल रही है। अगर आप भी ट्रेन में सफर करने का सोच रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है।

 

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में ट्रैफिक कम पावर ब्लॉक के चलते यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे ने कई ट्रेनों को रद्द (CG Train Cancelled) कर दिया है। दरअसल, नागपुर मंडल के अंतर्गत बोरतलाव-दरेकसा और गुदमा-गोंदिया रेल खंड में गर्डर डी-लॉन्चिंग का काम किया जाना है। जिसके चलते रेलवे ने कुल 13 ट्रेनों को रद्द किया गया है, जबकि 2 ट्रेनें अपने गंतव्य से पहले ही समाप्त कर दी जाएंगी।

 

 

 

बताया गया है कि यह कार्य 6 और 7 मार्च को किया जाएगा, जिसके कारण इन दोनों दिनों में कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। रेलवे प्रशासन का कहना है कि यह काम रेल लाइन और पुलों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए किया जा रहा है।

 

इन्हें भी पढ़े:-Chhatisgarh News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लोकतंत्र सेनानी श्री महावीर प्रसाद जैन के निधन पर जताया शोक

 

 

SECR में ट्रेनें क्यों रद्द की गई हैं?

उत्तर: रेलवे द्वारा बोरतलाव-दरेकसा और गुदमा-गोंदिया रेल खंड में गर्डर डी-लॉन्चिंग का काम किया जा रहा है, जिसके कारण ट्रैफिक कम पावर ब्लॉक लिया गया है।

 

: कितनी ट्रेनें रद्द की गई हैं?

CG Train Cancelled: रेलवे ने इस काम के चलते कुल 13 ट्रेनों को रद्द किया है।

 

Related Articles

Back to top button