Chhattisgarh news:BJP ने राज्यसभा के लिए छत्तीसगढ़ से लक्ष्मी वर्मा को बनाया उम्मीदवार, CM साय ने दी बधाई – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Chhattisgarh news:BJP ने राज्यसभा के लिए छत्तीसगढ़ से लक्ष्मी वर्मा को बनाया उम्मीदवार, CM साय ने दी बधाई

Chhattisgarh news भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व ने राज्यसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। छत्तीसगढ़ से लक्ष्मी वर्मा को प्रत्याशी बनाया गया है। लक्ष्मी 5 मार्च को अपना नामांकन दाखिल करेंगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे सुबह 10:00 बजे विधानसभा पहुंचकर नामांकन पत्र प्रस्तुत करेंगी। पार्टी संगठन की ओर से सभी सांसदों और विधायकों को निर्देश जारी किए गए हैं कि वे नामांकन दाखिल के समय अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें।

 

सीएम साय ने दी बधाई 

लक्ष्मी वर्मा को प्रत्याशी बनाए जाने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति द्वारा छत्तीसगढ़ भाजपा की पूर्व उपाध्यक्ष और राज्य महिला आयोग सदस्य श्रीमती लक्ष्मी वर्मा जी को छत्तीसगढ़ से राज्यसभा चुनाव हेतु नामित किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ। संगठन के प्रति आपकी निष्ठा और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता निश्चित ही सदन में प्रदेश की आकांक्षाओं को सशक्त स्वर प्रदान करेग

 

read more US Vs Israel War: अमेरिका और इजरायल के हमले के बाद भारत में मंडराया संकट! क्या पेट्रोल -डीजल से लेकर रसोई गैस होगा महंगा! जाने क्यों?

 

बिहार से राज्यसभा जाएंगे नितिन नवीन

Chhattisgarh newsराज्य सभा के लिए बीजेपी ने नौ उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। बिहार से पार्टी ने दो उम्मीदवारों के नाम तय किए हैं। इनमें नितिन नवीन और शिवेश कुमार शामिल हैं। असम तेराश गोवाला और जोगेन मोहन को उम्मीदवार बनाया गया है। छत्तीसगढ़ से भाजपा ने लक्ष्मी वर्मा को राज्यसभा उम्मीदवार घोषित किया है। हरियाणा से संजय भाटिया को राज्यसभा चुनाव के लिए पार्टी का उम्मीदवार बनाया गया है।ओडिशा से भाजपा ने दो नामों की घोषणा की है। इनमें प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन सामल और सुजीत कुमार शामिल हैं। पश्चिम बंगाल से भाजपा ने राहुल सिन्हा को अपना उम्मीदवार घोषित किया है।

Related Articles

Back to top button