Israel US Strikes in Iran: अमेरिका-इजरायल ने ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई का किया खत्मा, जानिए हमले में कौन-कौन मारा गया? – RGH NEWS
देश

Israel US Strikes in Iran: अमेरिका-इजरायल ने ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई का किया खत्मा, जानिए हमले में कौन-कौन मारा गया?

Israel US Strikes in Iran इजरायल और अमेरिका के हमलों ने ईरान की सत्ता को हिला कर रख दिया है। ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली खामेनेई मारे गए। इन हमलों में अली खामेनेई की बेटी, पोती, बहू और दामाद भी मारे गए। अब जानकारी सामने आई है कि अमेरिका और इजरायल के ऑपरेशन में आयतुल्लाह अली खामेनेई कैसे मारे गए?

 

तेहरान के घर पर हुआ हमला

दरअसल, अमेरिकी खुफिया एजेंसियों ने एक साथ तीन बड़े नेताओं की बैठकों का पता लगाया। शनिवार सुबह जानकारी मिली कि खामेनेई और दो अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की बैठकें एक ही समय पर चल रही थीं, इसलिए एजेंसियों ने रात होने का इंतजार नहीं किया और दिन में ही हमला कर दिया। इज़राइल ने खामेनेई के कंपाउंड पर 30 बम गिराए। शनिवार सुबह अली खामेनेई के तेहरान के घर पर हमला हुआ। घर में ऑफिस बने थे। घर के कंपाउंड में खामेनेई मारे गए

साथ में 3 दिग्गज कमांडर भी मारे गए

इज़राइल और अमेरिका की खुफिया एजेंसियां इसी मौके का इंतजार कर रही थीं, जिसमें इरान के सुरक्षा सलाहकार अली शामखानी, IRGC कमांडर मोहम्मद पाकपोर और रक्षा मंत्री अमीर नसीरजादेह को भी मारे गए।

 

read more Earthquake News: जम्मू कश्मीर में लगे आज भूकंप के जोरदार झटके, जाने रिक्टर स्केल पर कितनी? मापी गई तीव्रता

 

 

ईरान में 500 ठिकानों पर हमला

खुफिया जानकारी में ये भी सामने आया कि तेहरान पहले अमेरिकी ठिकानों पर हमला करने की सोच रहा था। ऐसे में शनिवार सुबह तक 200 इजराइली लड़ाकू विमानों ने 500 ठिकानों पर हमला किया, जो इज़राइल के इतिहास का सबसे बड़ा हवाई हमला था। इज़राइल ने ईरान की सबसे लोकप्रिय प्रेयर ऐप को भी हैक कर लिया और सशस्त्र बलों को संदेश भेजा।

 

Israel US Strikes in Iranइन हमलों में ईरानी रक्षा नेतृत्व के 7 वरिष्ठ अधिकारियों को मार गिराया गया। मारे जाने वाले ईरानी रक्षा नेतृत्व के लीडरों में अली शमखानी, मोहम्मद पाकपुर,सालेह असदी, मोहम्मद शिराजी, अजीज नासिरजादेह, हुसैन जबल अमेलियन और रजा मुजफ्फर-निया का नाम

Related Articles

Back to top button