*✍️प्यार में प्रेमी-प्रेमिका को समाज ने दी ऐसी सजा जिसे सुन कांप जाएगी रूह...प्रेमकी की हो गयी हत्या तो पीट-पीटकर प्रेमी को भी किया अधमरा...जाने क्या हुआ था ऐसा...* – RGH NEWS
देश

*✍️प्यार में प्रेमी-प्रेमिका को समाज ने दी ऐसी सजा जिसे सुन कांप जाएगी रूह…प्रेमकी की हो गयी हत्या तो पीट-पीटकर प्रेमी को भी किया अधमरा…जाने क्या हुआ था ऐसा…*

प्यार में प्रेमी-प्रेमिका को समाज ने ऐसी तालिबानी सजा दी, कि रूह कांप गयी। प्रेमिका की मौत हो गयी है, जबकि प्रेमी जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। घटना झारखंड के चतरा का है,जानकारी के मुताबिक प्रेमी-प्रेमिका तालाब के पास बेहद ही आपत्तिजनक स्थिति में थे, जिसकी वजह से लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और ग्रामीणों ने प्रेमी की लाठी डंडे से पिटाई करनी शुरू कर दी, लड़की ने जब नजरों के सामने प्रेमी को पिटते देखा तो वो बचाने के लिए सामने आ गयी। ग्रामीणों ने लड़की को भी पीटना शुरू कर दिया। इस घटना में लड़की की मौके पर ही मौत होगी।

लड़की को मारने के बाद भी लोग नहीं माने और लड़के की पिटाई जारी रखी। प्रेमी की हालत बेहद गंभीर है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इधर घटना की सूचना के बाद पुलिस ने गांव पहुंचकर पूरे मामले की जांच की। घटना में लड़की के दो सगे भाई भी शामिल थे। पुलिस ने सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करायी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button