छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)
*✍️तेजी से प्रदेश की ओर बढ़ रहा मानसून, आज प्रदेश के कई स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना ….राजधानी समेत कई स्थानों में हल्की बारिश के आसार…*

रायपुर। प्रदेश में मानसून धीरे धीरे पैर पसारने लगा है। जिसकी वजह से आज प्रदेश के कई स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना बन रही है। राजधानी समेत कई स्थानों में हल्की बारिश के आसार है। एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने की संभावना बन रही है, कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। मौसम विज्ञानी एच पी चंद्रा ने मानसून को लेकर कहा कि इस बार बस्तर में मानसून पहले नहीं पहुंचेगा, बल्कि सरगुजा और रायपुर संभाग में मानसून के जल्दी पहुंचने की सम्भावना है।



