*✍️RGHNEWS ब्रेकिंग: अंतरराज्यीय बस सेवा 15 जून तक के लिए स्थगित, छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों के यात्रियों पर पड़ेगा असर...* – RGH NEWS
देश

*✍️RGHNEWS ब्रेकिंग: अंतरराज्यीय बस सेवा 15 जून तक के लिए स्थगित, छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों के यात्रियों पर पड़ेगा असर…*

ग्वालियर। एक बार फिर इंटर स्टेट सीमा के लिए संचालित होने वाली बसों पर रोक लगाने का आदेश फिर से जारी हुआ है। यह आदेश मध्य प्रदेश परिवहन विभाग के वरिष्ठ अफसर की ओर से जिला परिवहन अधिकारी को दिया गया है।इस आदेश से सीधे तौर पर छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के यात्री सबसे ज्यादा प्रभावित होंगे। यह आदेश 7 जून से 15 जून तक के लिए लागू रहेगा। दरअसल प्रदेश सरकार ने कोविड संक्रमण के वायरस से बचने के लिए यह कदम उठाया है। हालांकि बीते दिनों लॉकडाउन में राहत के बाद भी बसों के संचालन कोई छूट नहीं दी गई थी।संचालक पर रोक बने रहने को लेकर यह आदेश को पुन: बढ़ाया गया है। यह आदेश 7 जून को अपर परिवहन आयुक्त, राज्य परिवहन की ओर से जिला परिवहन अधिकारियों को जारी किया गया है। इस आदेश के बाद भिंड जिले के करीब तीन से चार हजार यात्री सीधे तौर पर प्रभावित होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button