देश
*✍️सेनेटाइजर प्लांट में लगी भीषण आग….18 लोगो की हुई मौत तो कई हुए घायल…PM मोदी ने जताया दुख…*

महाराष्ट्र। बता दें कि पुणे के घोटावडे फाटा में सेनेटाइजर बनाने वाली कंपनी भीषण आग लग गई। आग लगने के समय यूनिट के अंदर 37 कर्मचारी काम कर रहे थे। 20 श्रमिकों को बचा लिया गया है। जबकि 18 की आग की चपेट में आने से मौत हो गई।सभी के शव बरामद किए जा चुके हैं। अभी तक कई कर्मचारियों के लापता होने की खबर है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुणे में हुई घटना में प्रभावित परिवारों को आर्थिक मदद देने की घोषणा की है। प्रधनमंत्री कार्यालय ने एक ट्वीट में कहा है कि महाराष्ट्र के पुणे की एक औद्योगिक इकाई में आग लगने से जान गंवाने वालों के परिजनों को PMNRF की ओर से प्रत्येक को दो लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की सहायता प्रदान की जाएगी



