FASTag KYV: वाहन चालकों को मिली बड़ी राहत! अब FASTag लेना हुआ आसान, NHAI ने खत्म की KYV की टेंशन
FASTag KYV: यदि आपके पास एक कार तो यह खबर जरूर ध्यान दें। क्योंकि आप अक्सर हाईवे पर यात्रा करते हैं, तो यह खबर आपके लिए ही है। क्योंकि राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकार (NHAI) ने फास्टैग जारी करने के नियमों में एक महत्वपूर्ण बदलाव किया है। 1 फरवरी 2026 से, निजी गाड़ियों जैसे कारें, जीप और वैन के लिए नया फास्टैग लेने के दौरान KYV की जरूरत नहीं होगी। इसका अर्थ है कि अब गाड़ी के मालिकों को KYV के लिए परेशानयों का सामना नहीं करना पड़ेगा। यह बदलाव टोल प्लाजा पर यात्रा को आसान बनाने के लक्ष्य से किया गया है। तो चलिए जानते हैं कि यह नियम किसके लिए लागू है और इससे क्या लाभ होगा।
अब नहीं होगी देरी
NHAI ने कार, जीप और वैन जैसी छोटी गाड़ियों के लिए KYV (नो योर वीकल) की अनिवार्यता को समाप्त कर दिया है। पहले फास्टैग एक्टिवेट होने के बाद भी वाहन मालिकों को दोबारा डॉक्यूमेंट जमा करने या वेरिफिकेशन के लिए बैंक से कॉल आते थे। इससे लोग काफी ज्यादा परेशान हो जाते थे। साथ ही इससे कई बार टैग चालू होने में देरी होती थी। अब यह सारी प्रॉब्लम समाप्त कर दी गई है। अब एक बार बैंक से टैग मिलते ही वह तत्काल उपयोग के लिए तैयार होगा।

बैंकों की होगी पूरी जिम्मेदारी
अब आपकी गाड़ी की जानकारी वेरिफाई करने का पूरा जिम्मेदारी बैंकों का होगा। क्योंकि बैंक सीधे सरकारी वाहन डेटाबेस से आपके वाहन की जानकारी वेरिफाई करेंगे। टैग देते समय ही बैंक आपके सभी आवश्यक कागजात चेक कर लेंगे। एक बार टैग मिलने के बाद आपको दोबारा कोई कागजात देने की आवश्यकता नहीं होगी। इससे ग्राहकों को बार-बार वेरिफिकेशन की जरूरत नहीं होगी।
पुराने यूजर्स को मिली बड़ी राहत भरी खबर.!
यदि आपके पास पहले से फास्टैग है, तो भी आपको चिंता करने की आवश्कता नहीं है। जब तक फास्टैग में कोई त्रुटि नहीं पाई जाती, तो आपसे कोई वेरिफिकेशन नहीं मांगा जाएगा। सिर्फ उन्हीं मामलों में जांच होगी जहां फास्टैग गलत वाहन पर लगा पाया जाएगा, टैग को लेकर कोई शिकायत मिली हो, टैग सही तरीके से न लगा हो या फास्टैग का गलत इस्तेमाल हो रहा हो।
सरकार ने क्यों उठाये यह कदम..!
NHAI को लंबे समय से फीडबैक मिल रहा था कि वैलिड डॉक्यूमेंट होने के बाद भी लोग प्रक्रिया के दौरान फंस जाते थे। कई बार तो लोगों के पैसे भी सिस्टम में फंस जाते थे। सरकार के इस उठाए गए कदम से अब टोल प्लाजा पर यात्रा और भी सरल सहज और तेज हो जाएगी। यह छूट सिर्फ प्राइवेट वाहनों जैसे कार, जीप और वैन के लिए ही है। कॉमर्शियल वीकर्स (जैसे बस, ट्रक) को यह छूट नहीं प्रदान की गई है।



