Delhi Flight News: हवाई यात्रियों को लगा बड़ा झटका! IGI एयरपोर्ट पर 200 से ज्यादा उड़ानें लेट, 40 फ्लाइट्स रद्द, जाने क्या? है वजह

Delhi Flight News: भारत देश कि राजधानी दिल्ली एनसीआर में आज एक बार फिर कोहरे का धुँध देखने को मिल रहा है। देर रात से घने कोहरे ने ट्रैफिक की रफ्तार को धीमी कि है। दिल्ली में इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (IGI) पर इसका ज्यादातर प्रभाव दिखाई पड़ा। कोहरे ने एयरपोर्ट के संचालन को काफी प्रभावित किया। एयरपोर्ट पर करीब 220 उड़ानों में देरी हुई, वहीं करीब 40 उड़ानें रद्द कर दी गईं। इसके अलावा 10 विमानों को डायवर्ट किया गया। इससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
Read More: Health News: सुबह खाली पेट अजवाइन खाने के क्या-क्या? है 5 बड़े फायदे

इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आइजीआई) एयरपोर्ट का संचालन एक बार फिर प्रभावित हुआ। पहले डीजीसीए नियमों के कारण और अब कोहरे की मार के चलते। अभी तक एयरपोर्ट पर 220 से ज्यादा उड़ानें देरी से चल रही हैं। वहीं मौसम को मध्य नजर रखते हुए विभाग ने करीब 40 उड़ानें कैंसिल कर दिए गए है। कम विजिबिलिटी के चलते 10 उड़ानों को जयपुर, अहमदाबाद और लखनऊ डायवर्ट किया गया। आज सुबह भोरे भोर में रनवे पर विजिबिलिटी शून्य से 50 मीटर के बीच रही। इससे परिचालन बुरी तरह प्रभावित हुआ।



