Health News: सुबह खाली पेट अजवाइन खाने के क्या-क्या? है 5 बड़े फायदे – RGH NEWS
स्वास्थ्य

Health News: सुबह खाली पेट अजवाइन खाने के क्या-क्या? है 5 बड़े फायदे

Health News:   आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हर कोई अपनी अच्छी सेहत पाना चाहते है है। लेकिन खराब लाइफस्टाइल का असर उनकी सेहत पर सीधा पड़ता है। कई लोग गैस, कब्ज और अपच जैसे समस्याओं से परेशान रहते हैं। ऐसे में स्वस्थ रहने के लिए लोग कई तरह तरह के नुक्स भी अपनाते हैं। जिनमे में से एक है अजवाइन का सेवन। अधिकतर लोग रात को सोने से पहले और खाना खाने के बाद अजवाइन का सेवन करते हैं। क्योंकि ये सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। लेकिन आज हम आपको  सुबह खाली पेट अजवाइन खाने के लाभ बताएंगे।

Read More: Chhatisgarh News Today: छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता! नक्सलियों के खुफिया स्थान से भारी मात्रा में विस्फोटक, राशन और IED सामग्री जब्त

*अजवाइन खाने के फायदे*

1. पाचन में सुधार और गैस से राहत

अजवाइन में थायमोल नामक तत्व होता है, जो गैस्ट्रिक जूस के स्राव को बढ़ाता है। इससे भारी खाना भी सरलता से पच जाता है और पेट में बनने वाली गैस, ब्लोटिंग और एसिडिटी की समस्या जड़ से खत्म होती है।

2. वजन घटाने में सहायक

याद आप अपने बढ़ते वजन से परेशान हैं, तो खाली पेट अजवाइन का पानी पीना मेटाबॉलिज्म को तेज करता है। यह शरीर में जमा एक्सट्रा फैट को बर्न करने में सहायता करता है और शरीर को डिटॉक्स भी करता है।

3. सर्दी-खांसी और अस्थमा में राहत

अजवाइन में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण होते हैं। सुबह इसका सेवन करने से फेफड़ों का मार्ग साफ रहता है और कंजेशन कम होता है। यह पुरानी खांसी और अस्थमा के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद है।

4. जोड़ों के दर्द में कमी

अजवाइन में सूजन रोधी गुण पाए जाते हैं। खाली पेट इसका सेवन करने से शरीर की सूजन कम होती है, जिससे गठिया या जोड़ों के दर्द से परेशान लोगों को काफी हद तक आराम मिलता है।

5. कोलेस्ट्रॉल और हृदय स्वास्थ्य

अजवाइन शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने और अच्छे कोलेस्ट्रॉल को संतुलित करने में कारगर साबित हो सकती है। यह ब्लड फ्लो में सुधार करती है, जो आपके दिल की सेहत के लिए बहुत आवश्यक है।

 

 

Related Articles

Back to top button