छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Latest Cg News: छत्तीसगढ़ अभ्यर्थियों की बढ़ी मुश्किल! 8 फरवरी को व्यापमं और UPSC की परीक्षा एक साथ, अब आगे क्या? होगा पढ़े डिटेल्स

Latest Cg News:   छत्तीसगढ़ में व्यापमं द्वारा 8 फरवरी को नया रायपुर डेवलपमेंट अथॉरिटी जूनियर इंजीनियरिंग की परीक्षा आयोजित की गई है। वही इसी दिन यूपीएससी इंजिनियरिंग प्रीलिंम्स  सर्विसेज एग्जामिनेशन 2026 की परीक्षा की तारीख निश्चित कि गई है।

Read More:  Raigarh News: आकस्मिक निधन हुए दो पुलिसकर्मियों के परिजनों को पुलिस सैलरी पैकेज से मिला 10–10 लाख रुपये का बीमा चेक

ऐसे स्थिति में एक अभ्यर्थी एक ही दिन में दो परीक्षा दे पाना मुमकिन नहीं है क्योंकि अभ्यार्थीयों को किसी एक पेपर से वंचित होना पड़ेगा। अभ्यर्थियों द्वारा इस विषय में व्यापमं को आवेदन दिया गया है, लेकिन व्यापमं द्वारा अभी तक किसी तरह की कोई राहत नहीं दी गई है। व्यापमं की लापरवाही के कारण छत्तीसगढ़ के लगभग 20 हजार इंजीनियरिंग छात्रों की महत्वपूर्ण परीक्षा छूटने वाली है।

 

परीक्षा की तारीख बदलने की अपील

दरसल बात यह है कि छत्तीसगढ़ व्यापमं ने 8 फरवरी को एनआरडीए के जूनियर इंजीनियर के पद की परीक्षा निर्धारित की है। जबकि इसी दिन यूपीएससी ने साल भर पहले से इंडियन इंजीनियरिंग सर्विसेज की परीक्षा का तिथि जारी कर रखा है। ऐसे स्तिथि में एक ही तारीख पर दो परीक्षाएं आयोजित होने के कारण परीक्षार्थी किसी एक परीक्षा में ही शामिल हो पाएंगे।

cropped-exam-1-1 - Copy

Read More: India Russia Oil Trade: भारत और रूस के तेल व्यापार पर उठा सवाल, क्या सच में टूट जाएगी पुतिन से सालों पुरानी दोस्ती, पढ़े पूरी खबर

ध्यान देने वाली बात यह है कि दोनों ही परीक्षा इंजीनियरिंग से संबंधित है जिसके कारण इंजीनियरिंग छात्र इससे प्रभावित हो जायेंगे। जबकि अभ्यर्थियों को दोनों परीक्षाओं में भाग लेने का अधिकार है। इस मामले को लेकर छत्तीसगढ़ के विभिन्न इलाकों से अभ्यर्थियों ने मांग की है कि व्यापमं अपनी परीक्षाएं की तारीख बदल दें।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button