*✍️RGHNEWS ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ में मौत के आंकड़े कल के तुलना में आज ज्यादा….लेकिन मरीजों की संख्या में कमी जारी...देखे कहाँ कितने मिले मरीज...* – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

*✍️RGHNEWS ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ में मौत के आंकड़े कल के तुलना में आज ज्यादा….लेकिन मरीजों की संख्या में कमी जारी…देखे कहाँ कितने मिले मरीज…*

RGHNEWS छत्तीसगढ़ में कोरोना की रफ्तार अब बहुत कम हो गयी है। प्रदेश में आज 1792 नये कोरोना मरीज मिले हैं। वहीं 40 लोगों की मौत हुई है। हालांकि मौत का आंकड़ा कल की तुलना में ज्यादा है, लेकिन पिछले महीने जिस तरह का मौत का मंजर सामने आया था, उसकी तुलना ये आंकड़ा बेहद कम है। प्रदेश में आज कुल 3244 मरीज कोरोना से स्वस्थ्य भी हुए हैं।

अब प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 31635 रह गयी है। जांजगीर में आज सर्वाधिक 166 मरीज मिले हैं, जबकि बलौदाबाजार में 130, रायगढ़ में 133, सरगुजा में 102, जशपुर में 103, सूरजपुर में 138 मरीज मिलेहैं। मौत का आंकड़ा आज सर्वाधिक रायगढ़ में रहा, यहां 6 लोगों की मौत हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button