Banking Services: यूजर्स ध्यान दें! इस महीने दो दिनों तक ठप रहेगी इस बैंक की सर्विस, चेक कर लें डेट
Banking Services : बैंकिंग सिस्टम को अपग्रेड करने के लिए बैंकों की ओर से सर्वर को अपडेट किया जाता रहा है. कई बार आपको अपने बैंक की ओर से इस तरह के मैसेज आते रहे होंगे. अब फिनो पेमेंट्स बैंक लिमिटेड कंपनी ने भी दो दिन तक अपने बैंकिंग सिस्टम को बंद रखने का फैसला किया है. हाल ही में फिनो पेमेंट सिस्टम को रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया की ओर से स्मॉल फाइनेंस बैंक का लाइसेंस मिला है. अब बैंक की ओर से कहा गया है कि उनकी सभी बैंकिंग सेवाएं 8 जनवरी की रात से 10 जनवरी 2026 तक उपलब्ध नहीं रहेंगी.
दो दिन काम नहीं करेगा ये बैंक, नोट कर लें डेट और टाइम
फिनो बैंक की ओर से इसकी जानकारी दे दी गई है कि नए प्लेटफॉर्म पर माइग्रेट करने की वजह से दो दिनों तक उनका बैंकिंग सिस्टम काम नहीं करेगा. बैंक के मुताबिक ये माइग्रेशन 8 जनवरी 2026 की रात 10 बजे से शुरू होकर 10 जनवरी 2026 की रात 11.59 बजे तक चलेगा. इस दौरान बैंक की ओर से सभी बैंकिंग सिस्टम बंद रहेगी. फिनो पेमेंट्स बैंक की सर्विस दो दिन बंद रहेगी. बैंक ने नई नेक्स्ट-जेनेरेशन कोर बैंकिंग सिस्टम को लागू करने का ऐलान किया है. नए फिनेकल प्लेटफॉर्म पर डालने के दौरान सभी बैंकिंग सर्विसेज बंद रहेंगी. Bank Strike: देशभर के बैंकों में हड़ताल, लगातार 4 दिन तक नहीं होगा कामकाज, क्या है बैंक कर्मचारियों की डिमांड
बैंकिंग सिस्टम में सुधार
Banking Servicesबैंक ने बताया कि वो Finacle नामक नए प्लेटफॉर्म पर शिफ्ट हो रहे हैं, जिससे ऑपरेशनल एफिशिएंसी बेहतर होगा.बैंकिंग सर्विस तेज और बेहतर होगी. इसके अलावा नए अपडेट से सिस्टम रिस्क मैनेजमेंट को बेहतर किया जा रहा है. हालांकि ये कोई पहला मामला नहीं है, इस तरह से बैंकिंग सिस्टम अपडेशन होते रहे हैं. बैंकिग सिस्टम को मजबूत और सुरक्षित बनाने के लिए ये होता रहा है.बैंक की ओर से ग्राहकों से अपील किया गया है कि वो सिस्टम डाउन की टाइमिंग को देखते हुए पहले से पेमेंट की योजना बना लें, ताकि किसी भी परेशानी से बचा जा सके.



