Meesho Share Price: ऑल-टाइम हाई से 32% टूटा Meesho का शेयर; आखिर क्यों आ रही है इतनी गिरावट, जानिए असली वजह – RGH NEWS
बिजनेस

Meesho Share Price: ऑल-टाइम हाई से 32% टूटा Meesho का शेयर; आखिर क्यों आ रही है इतनी गिरावट, जानिए असली वजह

Meesho Share Price साल 2025 के आखिरी महीने में धमाकेदार लिस्टिंग के बाद निवेशकों को तगड़ा मुनाफा देने वाले Meesho के शेयरों में अब भारी गिरावट देखने को मिली है। आज बुधवार 7 जनवरी 2026 को Meesho के शेयरों में 5% का लोअर सर्किट लगा है। एनएसई पर शेयर 9.11 रुपये गिरकर 173.13 रुपये के निचले स्तर पर आ गया। इस गिरावट से बाजार में हलचल मच गई और निवेशकों की चिंता बढ़ गई।

 

ऑल टाइम हाई से 32% टूटा शेयर 

Meesho के शेयर में ऑल टाइम हाई से बड़ी गिरावट देखने को मिल हैं। 18 दिसंबर 2025 को Meesho के शेयर ने 254.40 रुपये के उच्च स्तर को छुआ था। इसके बाद से इसमें लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। अब तक शेयर करीब 32% टूट चुका है और अपनी लिस्टिंग प्राइज 162.50 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है।

लॉक-इन पीरियड खत्म होना बना बड़ी वजह 

Meesho Share Price के शेयर में गिरावट की सबसे बड़ी वजह एक महीने का शेयरहोल्डर लॉक-इन पीरियड खत्म होना बताया जा रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, लगभग 10.99 करोड़ शेयर अब ट्रेडिंग के लिए उपलब्ध हो गए हैं, जो कंपनी की कुल इक्विटी का लगभग 2% हिस्सा हैं। पिछले क्लोजिंग प्राइस के हिसाब से इन शेयरों की वैल्यू करीब 2,000 करोड़ रुपये से ज्यादा है। लॉक-इन खत्म होने से बाजार में बिकवाली का डर माहौल उत्पन्न हो गया है।

 

Meesho Ltd – शेयर मार्केट अपडेट (7 जनवरी 2026)

विवरण मान
पैरामीटर विवरण
शेयर प्राइस ₹173.13
आज का बदलाव −₹9.11 (−5.00%)
ओपन प्राइस ₹179.71
दिन का उच्च (High) ₹180.00
दिन का निम्न (Low) ₹173.13
मार्केट कैप ₹78.14 हजार करोड़
P/E रेशियो उपलब्ध नहीं
52-सप्ताह उच्च ₹254.40
52-सप्ताह निम्न ₹153.89

 

 

Related Articles

Back to top button