School Holiday Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के इस जिले में 10 तारीख तक स्कूलों में रहेगी छुट्टी, कलेक्टर ने बंद करने का दिया आदेश – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

School Holiday Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के इस जिले में 10 तारीख तक स्कूलों में रहेगी छुट्टी, कलेक्टर ने बंद करने का दिया आदेश

School Holiday Chhattisgarh कोरिया जिले में लगातार बढ़ती ठंड और शीतलहर को देखते हुए जिला प्रशासन ने छात्रों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए बड़ा निर्णय लिया है। कलेक्टर के अनुमोदन से जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा आदेश जारी कर 10 जनवरी 2026 तक जिले के सभी विद्यालयों में कक्षा 5वीं तक के विद्यार्थियों के लिए अवकाश घोषित किया गया है।

 

कक्षा 5वीं तक के बच्चों की छुट्टी घोषित 

जारी आदेश के अनुसार यह अवकाश जिले के समस्त शासकीय, अशासकीय, अनुदान प्राप्त, मान्यता प्राप्त एवं सभी बोर्डों से संबद्ध विद्यालयों में लागू रहेगा। हालांकि, विद्यालयों के शिक्षक एवं अन्य कर्मचारी पूर्व निर्धारित समयानुसार विद्यालय में उपस्थित रहेंगे। कलेक्टर श्रीमती चंदन त्रिपाठी का कहना है कि अत्यधिक ठंड के कारण छोटे बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका बनी हुई है, इसी को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

 

Read more Land Registry Charges Reduction: जमीन खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने घटाया जमीन रजिस्ट्री का रेट!..

School Holiday Chhattisgarhअभिभावकों ने भी इस फैसले का स्वागत किया है और इसे बच्चों की सुरक्षा की दृष्टि से आवश्यक बताया है। जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी विद्यालय प्रबंधन को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

Related Articles

Back to top button