CG Trains New Time Table: छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 63 ट्रेनों की टाइमिंग बदली, 25 मिनट तक बचेगा समय! – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

CG Trains New Time Table: छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 63 ट्रेनों की टाइमिंग बदली, 25 मिनट तक बचेगा समय!

CG Trains New Time Table: नए साल के पहले दिन यानी 1 जनवरी 2026 से छत्तीसगढ़ से होकर गुजरने वाली ट्रेनों के संचालन समय में बड़ा बदलाव किया गया है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर जोन (SECR Bilaspur Zone) ने नई समय-सारणी लागू करते हुए पैसेंजर और एक्सप्रेस समेत कुल 63 ट्रेनों की टाइमिंग में संशोधन किया है। रेलवे के मुताबिक इस बदलाव से यात्रियों के समय की बचत होगी और ट्रेनों का संचालन अधिक तेज और सुचारू होगा।

5 से 25 मिनट तक कम होगा सफर का समय

रेलवे प्रशासन ने बताया कि नई टाइम-टेबल  (Railway timetable 2026) के अनुसार एक्सप्रेस ट्रेनों के सफर समय में 10 से 25 मिनट तक की कमी आएगी, जबकि पैसेंजर ट्रेनों में 5 से 20 मिनट तक का समय बचेगा। यह बदलाव ट्रेनों की गति बढ़ाने और परिचालन को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से किया गया है। इससे रोजाना यात्रा करने वाले यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अधिकारियों के अनुसार रेलवे स्टेशनों और ट्रैक पर चल रहे इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कार्यों के कारण हर साल 1 जनवरी से नई समय-सारणी लागू की जाती है। ट्रेनों के ठहराव, क्रॉसिंग और तकनीकी सुधारों के बाद परिचालन समय में आंशिक बदलाव जरूरी हो जाता है, ताकि नेटवर्क अधिक कुशल बनाया जा सके।

1

5

55 एक्सप्रेस और 8 पैसेंजर ट्रेनें शामिल

नई समय-सारणी के तहत अप और डाउन दोनों दिशाओं में कुल 63 ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है। इसमें 55 एक्सप्रेस ट्रेनें और 8 पैसेंजर ट्रेनें शामिल हैं। हालांकि रेलवे ने यह भी स्पष्ट किया है कि कई स्टेशनों पर ट्रेनों की टाइमिंग पहले जैसी ही रहेगी और केवल चयनित सेक्शनों में ही आंशिक परिवर्तन किया गया है

 

Related Articles

Back to top button