Health News:बुखार के बाद होंठों पर दाने क्यों? जानिए कारण, लक्षण और बचाव के आसान उपाय

Health News:अक्सर देखा जाता है कि बुखार ठीक होने के बाद कई लोगों के होंठों पर छोटे-छोटे दाने निकल आते हैं। इस स्थिति में खाना चबाना, कुछ पीना या यहां तक कि मुंह खोलना भी मुश्किल हो जाता है। आम बोलचाल में लोग इसे अलग-अलग नामों से जानते हैं—कुछ इसे दवा का साइड इफेक्ट मानते हैं तो कुछ इसे बीमारी ठीक होने का संकेत समझते हैं।
डॉक्टरों के अनुसार, इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं जैसे शरीर में पानी की कमी, वायरल संक्रमण, कमजोर इम्यूनिटी या अन्य इंफेक्शन। खासतौर पर हरपीज सिम्प्लेक्स वायरस को इन दानों का मुख्य कारण माना जाता है, जो बुखार के दौरान या उसके बाद सक्रिय हो सकता है।
अगर समय पर इलाज न किया जाए तो यह समस्या बढ़ सकती है। दाने बढ़ने से दर्द और जलन के साथ खाने-पीने में दिक्कत भी बढ़ जाती है। कई बार ज्यादा गर्म दवाओं का असर और शरीर में पानी की कमी के कारण होंठ फटने लगते हैं और दाने उभर आते हैं। जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती है, उनमें इसका खतरा ज्यादा रहता है।
वहीं बच्चों में अगर होंठ और मुंह के आसपास दाने दिखें, तो यह हैंड, फुट एंड माउथ डिजीज का संकेत भी हो सकता है। इस बीमारी में हल्का बुखार आता है और दाने मुंह के साथ-साथ हाथ और पैरों पर भी दिखाई देते हैं।
सलाह: ऐसी समस्या होने पर खुद से इलाज करने के बजाय डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है, ताकि समय पर सही इलाज मिल सके और परेशानी बढ़ने से बचा जा सके।
बुखार के होंठों के दाने कैसे ठीक करें?
नमक का पानी- इसके लिए नमक का पानी अच्छा और कारगर उपाय है। नमक के पानी से प्रभावित जगह को साफ करें और मुंह में भरकर 30 सेकेंड के लिए घुमाएं और फिर पानी को फेंक दें। 1 गिलास गुनगुने पानी में 1 चम्मच नमक का इस्तेमाल करें। इससे सूजन और लालिमा कम होगी और इंफेक्शन भी दूर होगा।
शहद लगाएं- शहद में नेचुरल एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं जो घाव को ठीक करने में मदद करते हैं। रुई पर शहद लगाकर प्रभावित जगह पर लगाएं और इसे आधा घंटे के लिए ऐसे ही छोड़ दें। दिन में 2-3 बार ऐसा करने से आराम मिलेगा।
एलोवेरा जेल- एलोवेरा जेल नेचुरली हील करने में मदद करता है। इसमें एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं जिससे सूजन कम होती है। इसके लिए आप ताजा एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करें।
दवाएं- अगर परेशानी ज्यादा हो रही है तो आपको इसे डॉक्टर को दिखाना चाहिए। डॉक्टर एंटी वायरल मेडिसिन देकर इंफेक्शन को ठीक कर सकते हैं। इससे आपको जल्दी आराम मिलेगा।
कितने दिन में ठीक होता है ये इंफेक्शन
Health News:अक्सर इस तरह के इंफेक्शन को घर पर ठीक करने की कोशिश करते हैं तो समय लगता है। दवा से इंफेक्शन 3-4 दिन में ठीक हो जाता है। घरेलू उपाय करने पर इंफेक्शन ठीक होने में 6-7 दिन का समय भी लग सकता है।
Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। Rgh News किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)



